Wednesday, February 11, 2026
23.1 C
Bhopal

शहडोल में सुबह धूप, दोपहर में बादल, शाम को शुरू हुई बारिश

शहडोल में अभी-अभी बारिश शुरू हो गई है। बारिश हालांकि धीमी है लेकिन ठंडी हवा चल रही है और बादल भी गरज रहे हैं। दिन भर आसमान में बादल रहे और ऐसा लग रहा था कि बारिश होगी लेकिन दिन भर सूरज का लुका छुपी का खेल चलता रहा।

शाम को लग रहा था बारिश अभी हो जाएगी : शाम को 5 बजे के बाद ऐसा लगने लगा था कि बारिश होगी लेकिन तेज हवा चलने के बाद बादल थम गए और अभी-अभी तकरीबन 7:50 बजे बारिश शुरू हो गई है।

बारिश होने से ठंड भी बढ़ी : दो दिन से मौसम में गर्माहट महसूस की जा रही थी। दिन के समय तेज धूप भी लग रही थी जिससे लोगों ने गुरुवार को बिना के स्वेटर काम चलाया। शाम को जरूर ठंडक बढ़ गई और अब बारिश हो रही है जिससे लगता है कि दो तीन दिन में सर्दी फिर बढ़ जाएगी। शहडोल का तापमान फिलहाल गुरुवार को 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम रिकार्ड किया गया है। अब बारिश होने से कल का तापमान नीचे आ सकता है।

शहडोल जिले में 1 जून से अब तक 1037 मिलीमीटर औसत बारिश : शहडोल जिले में 1 जून से लेकर अब तक 1037 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई है, जबकि पिछले साल यह बारिश 987 मिलीमीटर दर्ज की गई थी। बारिश का यह आंकड़ा 23 जनवरी तक का है। 24 जनवरी से लेकर 2 फरवरी तक बारिश जैसी कोई स्थिति नहीं थी लेकिन आज 3 फरवरी की शाम गरज के साथ बारिश शुरू हुई है।

Hot this week

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

Topics

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img