Saturday, February 21, 2026
30.6 C
Bhopal

सफाईकर्मी को डंडा मारा, तो कचरा गाड़ी लेकर थाने पहुंच गए सफाईकर्मी

शहर की सोनी कालोनी में रहने वाले एक युवक ने बुधवार की सुबह नगर पालिका की कचरा गाड़ी लेकर पहुंचे सफाईकर्मी में बिना वजह ही डंडे मार दिए। इतना ही नहीं, यहां से गुजर रही एक वृद्ध महिला को भी इसने डंडे मारे। घटना के बाद नाराज सफाईकर्मी नपा की कचरा गाड़ियों को लेकर सिटी कोतवाली पहुंच गए। इन्होंने एफआईआर व आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने तत्काल ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

सोनी कालोनी में बुधवार को सुबह सफाईकर्मी सतीश लोहार नपा की कचरा गाड़ी लेकर पहुंचा। इसी दौरान यहां रहने वाला एक युवक गोविंद सिंह आया। इसने सतीश लोहार को डंडे मार दिए। इससे सतीश को लग गई, तभी इसी रोड से एक वृद्ध महिला भी गुजर रही थी। यह महिला घरों में बर्तन आदि साफ करने का काम करने जा रही थी। गोविंद सिंह ने इस महिला को भी पीठ और पैर में डंडे मारे। सफाईकर्मी ने इसकी जानकारी अन्य अपने साथियों को दी, जिसके बाद सभी लोग कचरा एकत्रित करने का काम छोड़कर अपनी गाड़ियां लेकर सीधे सिटी कोतवाली पहुंच गए। यहां इन्होंने पुलिस के सामने मांग रखी कि उनके साथी पर हमला करने वाले को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। नपा सीएमओ विनोद उन्नाीतान ने बताया कि सफाईकर्मी से मारपीट करने वाले पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। नगर पालिका के सफाईकर्मियों ने किसी तरह की हड़ताल नहीं की है।

Hot this week

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...

तलाक के केस के दौरान बस ड्राइवर ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

खंडवा | जिले के छैगांवमाखन थाना क्षेत्र में एक...

Topics

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img