Wednesday, July 8, 2026
25.4 C
Bhopal

मठकरी कालोनी में दिन दहाड़े गला रेतकर हत्या, तखत पर मिला हम्माल का शव

शहर की मठकरी कालोनी में बुधवार की दोपहर एक 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या उसके ही घर में गला रेतकर कर दी गई। कमरे में तखत पर राजू का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। पडोसियों का कहना था कि बुधवार की दोपहर 12 बजे मृतक राजू को आसपास के क्षेत्र में देखा गया था। लेकिन दोपहर तीन बजे जब उन्हें घर पर कोई देखने पहुंचा, तो कमरे में उनका शव पड़ा हुआ था। सीएसपी का कहना है कि अभी पुलिस जांच में जुटी है, तो वहीं राजू के साथ में रहने वाला दूसरा भाई किशोर सचदेवा गायब है। पुलिस उसके मोबाइल पर फोन लगा रही है, लेकिन मोबाइल भी बंद आ रहा है।

पुलिस के अनुसार मृतक राजू सचदेवा (50) हम्माली और सब्जी बेचने का काम करता था, तो वहीं उसका छोटा भाई किशोर सचदेवा प्रापट्री का काम करा था। घर में दोनों ही भाई अकेले रहते थे। दोनों भाईयों का शादी नहीं हुई है। हालांकि लोगों का कहना है कि छोटा भाई किशोर काम से शहर के बाहर गए हुए थे। राजू को दोपहर 12 बजे के आसपास लोगों ने देखा था। वह इस दौरान अपने घर के भीतर चले गए थे। दोपहर तीन बजे उनके कमरे में खून बह रहा था। सूचना मिलने पर सीएसपी आकाश अमलकर, टीआई मदनमोहन मालवीय,एफएसएल अधिकारी और साइबर एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जिस हथियार से गला रेता गया है, वह धारधार नहीं भोथरा था। साथ ही चंद मिनटों में ही इस घटना को अंजाम दिया गया है।

Hot this week

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...

भोपाल: देर रात पुलिस का ‘नाइट सर्च ऑपरेशन’, संदिग्धों से की गई पूछताछ

​भोपाल। शहर में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था...

मददगार बना ‘दरिंदा’: कार खराब होने पर की थी मदद, अब युवती से दुष्कर्म की कोशिश

ग्वालियर। एक युवक द्वारा मुसीबत में मदद का भरोसा...

Topics

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...

भोपाल: देर रात पुलिस का ‘नाइट सर्च ऑपरेशन’, संदिग्धों से की गई पूछताछ

​भोपाल। शहर में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था...

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...

भोपाल: मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी दोषी करार, सुनाई गई सजा

​भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

भोपाल: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल PFI के 9 सदस्यों की जमानत खारिज

​भोपाल। देश विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img