Thursday, February 26, 2026
30.4 C
Bhopal

सरकारी जमीन पर बन रहे पांच मकानों को किया जमीदोज

 स्थानीय प्रशासन ने शहर के बाहर खाली पड़ी सरकारी जमीनों से अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरु कर दी है। इसकेलिए शुक्रवार को तहसीलदार कमल मंडेलिया और नायब तहसीलदार दोजीराम अहिरवार द्वारा दोपहर के समय ग्राम स्यावदा में सरकारी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा पक्के मकान बनाए जा रहे थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने करीब 5 घरों को जमीदोज कर दिया है। प्रशासन की टीम को देखकर निर्माण करने वाले और निर्माण कर रहे लोग मौके से भाग खड़े हुए। तहसीलदार कमल मंडेलिया ने बताया कि शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम स्यावदा के शासकीय भूमि में अतिक्रमण करते हुए अवैध निर्माण हो रहे थे। जिसे राजस्व अमले के द्वारा पुलिस एवं नगर पालिका के सहयोग से मौके पर तत्काल हटाया गया। अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों में अशोक शर्मा पुत्र हल्के शर्मा निवासी बासौदा निर्माणाधीन पक्का मकान बिना छत के, जितेन्द्र पुत्र बदन सिंह गुर्जर निवासी ग्राम स्यापदा पक्की दुकान, उर्मिला बाई पुत्री रघुवीर सिंह गुर्जर निवासी स्यावदा पत्थर की बाउंड्री, मचल सिंह परिहार निवासी स्यावदा पत्थर की बाउंड्री, बलवीर सिंह यादव निवासी स्यावदा पत्थर की बाउंड्री एवं अज्ञात लोगों द्वारा शासकीय भूमि को घेरने के उद्देश्य से बनाए गये निर्माण थे। करीब 5 स्थानों पर से पत्थर की नींव को भी हटाकर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उक्त शासकीय नंबरों में बने अन्य रहवासी मकानों का सर्वेक्षण कराया जाएगा और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी।

क्षेत्र में कई लोग कर रहे सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण

मालूम हो की शहर के अंदर और शहर के बाहर करोड़ों की सरकारी जमीनों पर कई दबंगों द्वारा खाली पड़ी जमीनों पर कब्जा कर पक्के निर्माण किए जा रहे हैं। वहीं शहर में भी लगातार अतिक्रमण जारी है। लेकिन न तो इस ओर प्रशासन का ध्यान है और न ही नगर पालिका कोई ध्यान दे रही है। यही वजह है कि अतिक्रमण करने वाले लोगों को हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।

Hot this week

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

पुलिस की बदसलूकी से तंग आकर महिला ने खाया जहर, पति ने बीच सड़क किया हंगामा

​भोपाल | ​राजधानी के पुराने कंट्रोल रूम तिराहे पर...

कुंवारा बनकर करता रहा युवती का शोषण, अब सलाखों के पीछे

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में मानवता...

टीकाकरण के बाद दो मासूमों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरा ICU में

रतलाम/बिलपांक | ​जिले के नयाखेड़ा गांव में मंगलवार को नियमित...

Topics

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

कुंवारा बनकर करता रहा युवती का शोषण, अब सलाखों के पीछे

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में मानवता...

टीकाकरण के बाद दो मासूमों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरा ICU में

रतलाम/बिलपांक | ​जिले के नयाखेड़ा गांव में मंगलवार को नियमित...

ऑनलाइन ट्रेडिंग के जाल में फंसे रिटायर्ड इंजीनियर, 1.31 करोड़ की ठगी

​इंदौर | शहर के परदेशीपुरा इलाके में साइबर ठगों...

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img