Tuesday, February 24, 2026
25.6 C
Bhopal

सिवनी मालवा में जननी एक्सप्रेस वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिरा

नर्मदापुरम जिला चिकत्सालय से मरीज को सिवनी मालवा तहसील के ग्राम नन्दरवाडा छोड़ने के बाद वापस लौट रही जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस ने ग्राम खल भमेडी के पास बाइक को टक्कर मार दी। जननी एक्सप्रेस क्रमांक एमपी 05 डीबी 0341 की गति तेज होने के कारण टक्कर मारती हुई अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। जननी एक्सप्रेस के चालक को भी चोट आई है। ग्रामीणों की मदद से चालक ने बाहर निकल कर डायल 100 पर काल किया। जिसके बाद पुलिस के डायल 100 वाहन की टीम द्वारा बाइक सवार घायल युवक एवं जननी एक्सप्रेस के चालक को सिवनी मालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये जहाँ घायल युवक का उपचार किया जा रहा है।

पूरी घटना में दोपहिया वाहन चालक का पैर फ्रेक्चर हो गया है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया जा रहा है। डा रिषि चौबे ने बताया कि घायल बाइक चालक आदित्य दुबे उम्र 30 वर्ष सेमरी खुर्द का निवासी है। जिसके पैर और कंधे में फ़्रैक्चर हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। एम्बुलेंस चालक को भी चोट आई है जिसका उपचार कर पुलिस थाने भेज दिया गया है। जननी एक्सप्रेस के चालक इरफ़ान ने बताया की में जिला चिकित्सालय से मरीज को लेकर नंदरवाडा आया था और उसे छोड़ कर लौट रहा था तभी अचानक दोपहिया चालक से टकरा कर जननी एक्सप्रेस अनियंत्रित हो गई और नहर में जा गिरी। सिवनी मालवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Hot this week

Topics

बदमाशों का उत्पात, दर्जनों गाड़ियों के कांच फोड़े; दहशत में रहवासी

​इंदौर। शहर के पश्चिमी क्षेत्र में बदमाशों के हौसले...

23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, मां की गोद में तोड़ा दम; साइलेंट अटैक की आशंका

​इंदौर। शहर के हीरानगर क्षेत्र में एक हंसते-खेलते परिवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img