Sunday, October 4, 2026
31.4 C
Bhopal

Assembly Election 2022: चुनाव आयोग ने मणिपुर विधानसभा चुनाव में बदली मतदान की तिथियां, अब 28 फरवरी और 5 मार्च को होगी वोटिंग

Manipur Assembly Elections 2022: चुनाव आयोग ने गुरुवार को एक अहम फैसले में मणिपुर विधानसभा चुनाव (Manipur Assembly Election) की तारीखों में संशोधन कर दिया है। चुनाव आयोग ने बताया कि पहले चरण का मतदान 27 फरवरी के बजाए अब 28 फरवरी को होगा। वहीं दूसरे चरण का मतदान 3 मार्च की जगह 5 मार्च को होगा। आपको बता दें कि मणिपुर (Manipur) में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं। पहले चरण में यानी 28 फरवरी को 38 सीटों पर मतदान होगा, जबकि बाकी 22 सीटों पर दूसरे चरण में 5 मार्च को मतदान होगा। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। वैसे कई क्षेत्रीय दल भी चुनाव मैदान में हैं, जो सत्ता का समीकरण बदल सकते हैं। 2017 में विधानसभा चुनाव में किसी को बहुमत नहीं मिला था, लेकिन इस बार काफी कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।

उग्रवाद और हिंसा से प्रभावित मणिपुर में धीरे-धीरे शांति लौट रही है। पिछले महीने चुनाव आयोग ने मणिपुर के उग्रवादी गुटों को भी विधानसभा चुनाव में पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करने की इजाजत दी थी। आपको बता दें कि ये वो उग्रवादी हैं, जिन्होंने सरकार से सीजफायर समझौता किया है और इनका नाम वोटिंग लिस्ट में भी है। हालांकि चुनाव आयोग ने इसके ल‍िए कई तरह की शर्तें भी रखी हैं। दरअसल इन्हें उनके मताधिकार के अधिकार को ध्यान में रखते हुए पोस्टल बैलेट के जरिए वोटिंग की इजाजत इसलिए दी गई है क्योंकि सुरक्षा कारणों से इन्हें कैंप्स से बाहर नहीं लाया जा सकता है।

Hot this week

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

Topics

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img