Wednesday, November 25, 2026
19.1 C
Bhopal

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल:

शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में बंसल अस्पताल के सामने सावेरिया चाय-नाश्ते की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में युवक के सिर और दाहिने हाथ की हथेली पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

​क्या है पूरा मामला?

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शाहपुरा सी सेक्टर निवासी 38 वर्षीय रामराज सिंह रैपिडो बाइक टैक्सी चलाते हैं। बीते गुरुवार रात करीब 10:45 बजे वह बंसल अस्पताल के पास स्थित एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां ऑटो चालक नसीम खान पहुंचा और कुर्सी पर बैठने को लेकर रामराज से बहस करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

​चाकू से किया जानलेवा वार

​जब रामराज ने गालियां देने से मना किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपनी कमर में छिपाकर रखा चाकू निकाला और रामराज के सिर तथा दाहिने हाथ की हथेली पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे खून बहने लगा।

​लोगों के बीच-बचाव से ब बची जान

​हंगामे और शोर-शराबे को सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। जाते-जाते आरोपी नसीम खान ने दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना का एक वीडियो शनिवार को सामने आया है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।

​पुलिस कार्रवाई

​घायल रामराज ने थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उनका मेडिकल मुआयना कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

Hot this week

सीहोर में एसपी बंगले के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 लोगों पर आरोप

सीहोर। शहर में एसपी बंगले के पास बुधवार शाम...

भोपाल के 55 इलाकों में गुरुवार को 4 से 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 55 इलाकों में गुरुवार को...

Topics

पानी समझकर बाथरूम क्लीनर पीने से ढाई साल की मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में खेलते-खेलते पानी समझकर...

छोला इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से वार कर पत्थर से कुचला सिर

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी स्थित टिटोड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img