Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल-इंदौर मेट्रो के लिए ₹850 करोड़

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए का बजट पेश कर दिया है। बजट में भोपाल और इंदौर मेट्रो के लिए 850 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। सड़कों, ब्रिज के लिए भी रुपए मिले हैं। वहीं, नई सड़कें भी मंजूर की गई हैं।

बजट के बाद मेट्रो की ब्लू लाइन (भदभदा से रत्नागिरी तक) का काम भी शुरू हो सकेगा। बजट को लेकर पीडब्ल्यूडी ने कुछ सड़कों के प्रस्ताव भेजे थे। जिन्हें मंजूरी मिली है। हालांकि, पिछले बजट की कई घोषणाएं अब भी अधूरी है। इनके लिए राशि का प्रावधान किया जा सकता है।

फरवरी में हुई थी जीआईएस भोपाल में 24 और 25 फरवरी को जीआईएस हुई थी। इसके चलते बजट में अलग से 100 करोड़ रुपए तक का प्रावधान हो सकता है। यह नगर निगम भोपाल को मिलने वाली राशि से अलग होगा। जानकारी के अनुसार, नए बजट प्रावधान को भी संबंधित विभागों के बजट में ही रखा जाएगा। मसलन पीडब्ल्यूडी, नगरीय विकास विभाग, टूरिज्म के अलावा अन्य संबंधित विभागों के मद में अलग से राजधानी का मद बनेगा। क्रियान्वयन एजेंसी भी तय होगी। जीआईएस के समापन पर ही मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की थी।

कोलार मैन रोड से बंजारी-कान्हाकुंज तक की सड़क बनाई पिछले बजट में 1 से 9.8 किमी तक कुल 17 सड़कों का प्रावधान किया गया था। इनमें से कई सड़कें अभी नहीं बनी है। जिसमें शाहपुरा थाने से आकृति ईको सिटी, रायसेन रोड से सोनागिरि भी शामिल हैं। वहीं, कोलार मैन रोड से बंजारी, कान्हाकुंज तक की सड़क का निर्माण हो चुका है।

चीफ इंजीनियर संजय मस्के ने बताया, कई सड़कों के काम अब अंतिम दौर में है, जो अगले एक-दो महीने में बनाई जाएगी। इनके टेंडर की प्रोसेस चल रही है। नई सड़कों का प्रावधान भी बजट में आ सकता है।

प्रदेश की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी नहीं बनी भोपाल में प्रदेश की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाने की बात भी पिछले बजट में हुई थी। सरदार वल्लभ भाई पटेल पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थापित होने वाली इस यूनिवर्सिटी के लिए तक​नी​की शिक्षा विभाग के बजट में एक करोड़ का प्रावधान किया गया था। भोपाल में वीर भारत योजना के तहत वीर भारत स्थल निर्माण के लिए 80 करोड़ का बजट रखा गया था। भारत भवन में कलाग्राम की स्थापना के लिए 10 करोड़ रुपए रखे गए थे। इन पर अभी काम की शुरुआत नहीं हो पाई है।

Hot this week

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

Topics

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img