Tuesday, April 7, 2026
27.1 C
Bhopal

रायसेन-विदिशा से तस्करी कर लाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 10 पेटी (90 लीटर) अंग्रेजी शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक्टिवा जब्त की है। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 1.70 लाख रुपये आंकी गई है।

​ठेका बदलने का उठा रहे थे फायदा

​पुलिस के मुताबिक, आरोपी रवि शर्मा उर्फ राज शर्मा और मनीष साहू ने पूछताछ में कुबूल किया कि शराब दुकानों के ठेके बदलने के दौरान उन्होंने मुनाफा कमाने के लालच में रायसेन और विदिशा जिलों से सस्ते दाम पर शराब खरीदी थी। वे इस शराब को भोपाल के विभिन्न इलाकों में ‘होम डिलीवरी’ के जरिए ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे।

​घेराबंदी कर दबोचा

​मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अयोध्या नगर के डी-सेक्टर स्थित दशहरा मैदान के पास घेराबंदी की। वहां दीवार के किनारे काले रंग की एक्टिवा पर सवार दोनों आरोपियों को अवैध शराब के साथ धर दबोचा। पकड़ी गई शराब ‘गोवा’ कंपनी की व्हिस्की बताई जा रही है।

​पुराना है आपराधिक रिकॉर्ड

​पकड़े गए आरोपियों में से रवि शर्मा के खिलाफ आबकारी एक्ट और मारपीट के करीब 12 मामले दर्ज हैं, जबकि मनीष साहू के खिलाफ भी 4 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। यह कार्रवाई डीसीपी जोन-2 विवेक सिंह और एसीपी मनीष भारद्वाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेश लिल्हारे व उनकी टीम द्वारा की गई।

Hot this week

CAPT भोपाल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू, देश भर के अधिकारी हुए शामिल

​भोपाल | केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण संस्थान (CAPT) में आयोजित...

भोपाल: कल 50 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: शराब दुकान को लेकर खूनी संघर्ष, तलवारें चलीं; 10 घायल

​भोपाल। राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र स्थित विजयनगर में...

भोपाल: पहचान छिपाकर छात्रा से ज्यादती, डेढ़ साल तक ‘आशीष’ बनकर किया यौन शोषण

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में लव जिहाद...

राजभवन के सामने पाइप लाइन फटी, धंसी सड़क; टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी के अति-सुरक्षित क्षेत्र लोक भवन (राज भवन)...

Topics

CAPT भोपाल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू, देश भर के अधिकारी हुए शामिल

​भोपाल | केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण संस्थान (CAPT) में आयोजित...

भोपाल: कल 50 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: शराब दुकान को लेकर खूनी संघर्ष, तलवारें चलीं; 10 घायल

​भोपाल। राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र स्थित विजयनगर में...

राजभवन के सामने पाइप लाइन फटी, धंसी सड़क; टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी के अति-सुरक्षित क्षेत्र लोक भवन (राज भवन)...

भोपाल: लहारपुर ब्रिज पर दरिंदगी, चलती कार से फेंकी गई बुजुर्ग महिला

​राजधानी में सनसनी: सीने में धंसी मिलीं स्टेप्लर की...

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img