Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

भोपाल: लहारपुर ब्रिज पर दरिंदगी, चलती कार से फेंकी गई बुजुर्ग महिला

​राजधानी में सनसनी: सीने में धंसी मिलीं स्टेप्लर की पिनें, हमीदिया में भर्ती

​भोपाल। राजधानी के बाग सेवनिया इलाके में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। लहारपुर ब्रिज के पास रात करीब ढाई बजे तेज रफ्तार कार सवारों ने एक 60 वर्षीय महिला को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। महिला गंभीर रूप से घायल है और उसके सीने में स्टेप्लर की पिनें चुभी हुई मिली हैं।

​पड़ोसियों और संस्था ने बचाई जान

​घटना की चश्मदीद एक स्थानीय महिला ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। ‘चित्रांश ह्यूमन वेलफेयर’ संस्था के मोहन सोनी और पारस ने पुलिस की मदद से लहूलुहान महिला को तत्काल हमीदिया अस्पताल पहुँचाया। महिला पिछले 22 घंटों से बेहोश है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

​पहचान बनी पहेली: हाथ पर गुदा है नाम

​अचेत अवस्था में महिला के मुँह से सिर्फ ‘सलकनपुर’ शब्द निकल रहा है। पुलिस को महिला के हाथ पर एक नाम गुदा हुआ मिला है, लेकिन अब तक उसकी स्पष्ट पहचान और पते का मालूम नहीं चल सका है।

​जांच में जुटी पुलिस

​बाग सेवनिया पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि उस संदिग्ध कार का सुराग लग सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के होश में आने के बाद दिए गए बयानों से ही इस वारदात की गुत्थी सुलझेगी। फिलहाल मामले में FIR दर्ज होना बाकी है।

Hot this week

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img