Wednesday, April 8, 2026
27.1 C
Bhopal

फ्लैट दिलाने के नाम पर 13.21 लाख की धोखाधड़ी

इंदौर के कनाडिया क्षेत्र में एक फ्लैट बेचने के नाम पर रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक ब्रोकर ने खरीदार से रुपए लेकर अपने पास रख लिए, जबकि फ्लैट की मालकिन को इस लेन-देन की कोई जानकारी नहीं दी। बाद में फ्लैट खरीदने वाले व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

कनाडिया पुलिस ने अक्षय बोडोने, निवासी विजयनगर, की शिकायत पर मोहित पुत्र राजकुमार शर्मा, निवासी विजयनगर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। अक्षय ने बताया कि वह व्यापारी है। उनके पास प्रॉपर्टी ब्रोकर मोहित शर्मा एक प्रस्ताव लेकर आया था। उसने बताया कि सूर्याश अपार्टमेंट, आलोक नगर में एक फ्लैट है, जो उन्हें काफी कम रुपए में मिल सकता है।

इसके बाद आरोपी ने 9 अक्टूबर 2024 को ऑनलाइन और नकद माध्यम से कुल 13 लाख 21 हजार रुपए उनसे लेकर अपने पास रख लिए। समय बीतने के बावजूद न तो फ्लैट की रजिस्ट्री हुई और न ही कब्जे को लेकर कोई प्रक्रिया शुरू की गई।

बाद में जब अक्षय ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि इस फ्लैट की मालकिन हिना शेख हैं। उन्होंने बताया कि मोहित शर्मा से उनका किसी तरह का कोई संपर्क नहीं है और न ही उन्हें किसी प्रकार की रकम मिली है। इसके बाद अक्षय ने थाने में शिकायत की।

Hot this week

CAPT भोपाल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू, देश भर के अधिकारी हुए शामिल

​भोपाल | केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण संस्थान (CAPT) में आयोजित...

रायसेन-विदिशा से तस्करी कर लाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने अवैध...

भोपाल: कल 50 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: शराब दुकान को लेकर खूनी संघर्ष, तलवारें चलीं; 10 घायल

​भोपाल। राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र स्थित विजयनगर में...

भोपाल: पहचान छिपाकर छात्रा से ज्यादती, डेढ़ साल तक ‘आशीष’ बनकर किया यौन शोषण

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में लव जिहाद...

Topics

CAPT भोपाल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू, देश भर के अधिकारी हुए शामिल

​भोपाल | केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण संस्थान (CAPT) में आयोजित...

भोपाल: कल 50 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: शराब दुकान को लेकर खूनी संघर्ष, तलवारें चलीं; 10 घायल

​भोपाल। राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र स्थित विजयनगर में...

राजभवन के सामने पाइप लाइन फटी, धंसी सड़क; टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी के अति-सुरक्षित क्षेत्र लोक भवन (राज भवन)...

भोपाल: लहारपुर ब्रिज पर दरिंदगी, चलती कार से फेंकी गई बुजुर्ग महिला

​राजधानी में सनसनी: सीने में धंसी मिलीं स्टेप्लर की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img