Monday, March 30, 2026
35.1 C
Bhopal

मंत्री सारंग को 14 हज़ार 364 बहनों ने बांधी राखी

सोमवार को रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। दोपहर 1.30 बजे तक भद्रा होने के कारण राखी बांधने का मुहूर्त 1.30 बजे के बाद ही शुरू हुआ। इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा होने से बहनों को भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए 4 घंटे 49 मिनट का समय ही मिल सकेगा।

पंडित रघुवीर प्रसाद चौबे ने बताया कि दोपहर 1.30 बजे से रात 9 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा। इसके अलावा महापौर मालती राय ने गोविंद पुरा जोन 16 कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर सफाई मित्रों को रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र त्यौहार पर शुभकामनाएं दीं।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विधायक रामेश्वर शर्मा संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में रक्षा बंधन उत्सव मनाया। जिसकी शुरुआत उन्होंने स्वच्छता की कमान संभालने वाली बहनों से राखी बंधवाकर की। उन्होंने कहा कि बहनें हमें साफ-सुधरा वातावरण देती हैं, उन्हें खुशहाली देना हमारी जिम्मेदारी है।

14 हज़ार 364 बहनों ने मंत्री सारंग को बांधी राखी
सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को विश्व के सबसे बड़े रक्षाबंधन महोत्सव ‘नरेला रक्षाबंधन महोत्सव’ का एकतापुरी दशहरा मैदान से शुभारंभ किया। रक्षाबंधन के अवसर पर हजारों की संख्या में बहनों ने अपने भैया विश्वास की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे। पहले दिन लगभग 14 हज़ार 364 बहनों ने नरेला रक्षाबंधन महोत्सव में हिस्सा लिया। रक्षाबंधन महोत्सव के दौरान सावन के गीतों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर बहनों के लिए मेंहदी व चूड़ी श्रृंगार स्टॉल भी लगाये गए थे। विगत 15 वर्षों से रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का यह पहला मौका था जब रक्षाबंधन के दिन ही बहनों ने मंत्री श्री सारंग को रक्षासूत्र बांधे। इस अवसर पर भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग को 14 हज़ार 364 बहनों ने बांधी राखी।

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग को 14 हज़ार 364 बहनों ने बांधी राखी।

सांसद आलोक शर्मा को बांधा रक्षासूत्र
गोल घर शाहजहानाबाद में आयोजित ‘रक्षाबंधन महोत्सव’ कार्यक्रम में स्वच्छताग्रही बहनों ने सांसद आलोक शर्मा की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। ये वो बहनें हैं जो पूरे शहर में स्वच्छता के लिए काम करती हैं, सूरज उगने से पहले उठकर घर घर से कचरा कलेक्ट करती हैं। ये बहनें जबसे आलोक शर्मा को राखी बांधती आ रही हैं जब 2015 में वे महापौर थे।

रक्षा बंधन का ये लगातार 10वां वर्ष है। आलोक शर्मा ने 1500 बहनों ने सांसद शर्मा को राखी बांधी। सांसद आलोक शर्मा ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

मीडिया के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से लाखों, करोड़ों बहनों के जीवन में बदलाव आया है। सांसद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पिछले दस वर्षों में जो प्रगति और गरीब कल्याण के लिए काम हुए हैं वे ऐतिहासिक हैं।

Hot this week

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

Topics

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img