Saturday, April 11, 2026
33.9 C
Bhopal

18 साल के स्टूडेंट की हार्ट अटैक से मौत

इंदौर में 18 साल के स्टूडेंट की हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आई है। वह 11वीं क्लास में था और अपने भाई के साथ किराये के रूम में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार देर रात तक वह पढ़ाई कर रहा था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसका भाई और अन्य लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। मगर स्टूडेंट की जान नहीं बच सकी। सूचना पर भंवरकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने शनिवार को एमवाय में उसका पीएम करवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, ये मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक मृतक पीयूष (18) पिता कमलेश निवासी चितावद है। उसकी मौत के बाद मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंतोडिया ने बताया कि मृतक पीयूष इंदौर में चितावद क्षेत्र में रहता था और पढ़ाई करता था।

शुक्रवार रात को भी पढ़ाई करने के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को उसका पीएम करवाया गया। प्रारंभिक रूप से हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आई है। फिलहाल इसमें पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। मामले में पुलिस ने अपनी जांच भी शुरू कर दी है

परिजन ने बताया कि 10वीं में बने थे 98 प्रतिशत

पीयूष की मौसेरे भाई धर्मेंद्र ने बताया कि पीयूष पढ़ाई में काफी अच्छा था। 10वीं में उसके 98 प्रतिशत बने थे। वह इंदौर में अपने भाई के साथ रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहा था। जिसके वह कोचिंग भी जाता था। शुक्रवार रात 1 बजे तक पढ़ाई कर रहा था। रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे 20 से 25 मिनट में ही घर से एमवाय अस्पताल लेकर पहुंच गए थे। वह मूल रूप से ग्वालियर-मुरैना की तरफ के रहने वाले है। शनिवार को पीएम के बाद परिजन पीयूष के शव को लेकर निकल गए। इधर, पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Hot this week

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

Topics

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img