भोपाल में एक आटा चक्की से खाद्य विभाग ने 20 क्विंटल सरकारी चावल जब्त किया। यहां अवैध तरीके से व्यापार हो रहा था। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, महामाई का बाग में जुगल आटा चक्की के संचालक शिवम पिता जुगल किशोर साहू के प्रतिष्ठान में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वितरण होने वाला फोर्टीफाइड चावल की अवैध रूप से खरीद-फरोख्त करते हुए पाया। प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच करने पर उक्त प्रतिष्ठान में 40 बोरी (20 क्विंटल) चावल रखा मिला।
दस्तावेज मांगे, लेकिन नहीं दिए मौके पर दस्तावेज मांगने पर प्रस्तुत नहीं किए गए। शासकीय चावल का अवैध व्यापार करते पाए जाने के कारण उक्त 20 क्विंटल फोर्टीफाइड चावल शिवम साहू से जब्त कर शासकीय वेयर हाउस करोंद की सुपुर्दगी में दिया गया। कार्रवाई जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिह जादौन के निर्देशन में की गई ।




