Monday, February 23, 2026
19 C
Bhopal

दुष्कर्मी को 20 साल की कैद

ग्वालियर के विशेष सत्र न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी मनोज टमोटिया को 20 वर्ष का कारावास सुनाया है। न्यायालय ने पीड़िता के परिवार को प्रतिकर योजना के तहत एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का आदेश भी दिया है।

विशेष लोक अभियोजक अनिल मिश्रा के अनुसार, घटना 19 जुलाई 2023 की है। आरोपी मनोज पीड़िता की बड़ी बहन के रिश्ते के समय से उसे जानता था। उस दिन वह पीड़िता के स्कूल पहुंचा और उसे घर छोड़ने का बहाना बनाया।

पीड़िता जब उसकी बाइक पर बैठी, तो वह उसे मुरार स्थित एक कैफे ले गया। वहां केबिन में ले जाकर उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को परीक्षा में फेल कराने की धमकी देकर किसी को बताने से मना किया।

29 अगस्त 2023 को पीड़िता ने हुजरात कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने सबूतों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी पाया। फैसले के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

Topics

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img