Monday, May 4, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में खाद्य विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला

भोपाल स्थित पलाश रेसीडेंसी में बुधवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला हो रही है। इसमें प्रदेशभर से खाद्य विभाग, मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन और मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉरपोरेशन के अधिकारी और कर्मचारी भाग ले रहे हैं।

कार्यशाला का उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यक्षमता को बढ़ाना है। साथ ही नवीनतम नियमों, नीतियों, नवाचारों और विभागीय कार्यप्रणालियों जैसे मिलिंग, भंडारण, उपार्जन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, ई-ऑफिस, ई-सीआर, आई गॉट आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की जा रही है।

आईटीसी और जोमैटो के विशेषज्ञ भी हुए शामिल

कार्यशाला में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं पर सुना जाएगा। साथ ही उनके सुझावों पर भी बातचीत होगी। इसके अलावा आईटीसी, जोमैटो और अन्य निजी एजेंसियों के विशेषज्ञों अधिकारियों की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए विशेष फोकस करेंगे।

ऑनलाइन बिल प्रक्रिया पर भी चर्चा

इस दौरान उचित मूल्य दुकानों के स्टॉक सत्यापन, ऑनलाइन बिल प्रक्रिया (NIC) की समीक्षा तथा अन्य तकनीकी पहलुओं पर भी चर्चा की जा रही है। यह कार्यशाला विभाग की कार्यशैली को अधिक पारदर्शी, तकनीकी और जनहितकारी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। कार्यशाला का मार्गदर्शन अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी, आयुक्त कर्मवीर शर्मा और नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक अनुराग वर्मा द्वारा किया जा रहा है।

Hot this week

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

भोपाल: सावधान! कल 35 इलाकों में गुल रहेगी बत्ती, समय से निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

सुपर कॉरिडोर पर जैन मंदिर में बड़ी चोरी, 10 लाख की चांदी की मूर्तियां पार

​इंदौर। शहर में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाली...

Topics

अशोका गार्डन: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित कैलाश...

बंगाल में भाजपा की जीत विकास की गारंटी: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img