Saturday, November 21, 2026
26.1 C
Bhopal

पुरानी जेल घाटी पर डिवाइडर से टकराई रेंटल बाइक छात्र की मौत

भोपाल। राजधानी की पुरानी जेल घाटी पर शुक्रवार रात हुए एक सड़क हादसे में मैनिट (MANIT) के फर्स्ट ईयर के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसकी महिला मित्र घायल है। रेंटल बुलेट फिसलकर डिवाइडर से टकराने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मूलतः देवास निवासी आर्थव नागर (19) पिता संजीव नागर मैनिट में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था। वह शुक्रवार रात करीब 10 बजे अपने दोस्तों के साथ हॉस्टल से रेंटल बुलेट लेकर घूमने निकला था। रात करीब 10:30 बजे पुरानी जेल घाटी उतरते समय बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर इतनी तेज थी कि आर्थव के सिर में गंभीर चोट आई, वहीं बाइक पर पीछे बैठी उसकी महिला मित्र भी घायल हो गई। घायल आर्थव को पहले हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे बंसल अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

मृतक के चाचा संदेश नागर ने बताया कि आर्थव दो भाइयों में छोटा था और इसी साल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए भोपाल आया था। उसके पिता देवास में खेती करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजन भोपाल पहुंच गए।

Hot this week

अशोका कॉलोनी के ट्यूबवेल में दूषित पानी, निगम ने चस्पा किए चेतावनी के नोटिस

भोपाल। नूर महल स्थित अशोका कॉलोनी (वार्ड-9) में ट्यूबवेल...

भोपाल में कीलनदेव टॉवर की 10वीं मंजिल पर लगी आग, आधे घंटे में पाया काबू

भोपाल। शहर के व्यस्ततम बोर्ड ऑफिस चौराहे के ठीक...

20 लाख की एमडी ड्रग्स मामला: मुख्य सप्लायर राजस्थान के झालावाड़ से गिरफ्तार

हरदा (सिराली)। सिराली थाना पुलिस ने 20 लाख रुपए...

Topics

अशोका कॉलोनी के ट्यूबवेल में दूषित पानी, निगम ने चस्पा किए चेतावनी के नोटिस

भोपाल। नूर महल स्थित अशोका कॉलोनी (वार्ड-9) में ट्यूबवेल...

बाइक के बैग में रखवाई थी रिश्वत की रकम, लोकायुक्त टीम ने पटवारी को दबोचा

मनासा (नीमच)। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img