Saturday, November 21, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में कीलनदेव टॉवर की 10वीं मंजिल पर लगी आग, आधे घंटे में पाया काबू

भोपाल। शहर के व्यस्ततम बोर्ड ऑफिस चौराहे के ठीक सामने स्थित कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर के एक फ्लैट में शुक्रवार रात करीब 9 बजे आग लग गई। फ्लैट से अचानक धुआं उठता देख इमारत में रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर करीब आधे घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया कि घटना के वक्त फ्लैट में कोई फंसा नहीं था और न ही किसी प्रकार की जनहानि हुई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग बुझने के बाद रहवासियों ने राहत की सांस ली।

Hot this week

20 लाख की एमडी ड्रग्स मामला: मुख्य सप्लायर राजस्थान के झालावाड़ से गिरफ्तार

हरदा (सिराली)। सिराली थाना पुलिस ने 20 लाख रुपए...

बाइक के बैग में रखवाई थी रिश्वत की रकम, लोकायुक्त टीम ने पटवारी को दबोचा

मनासा (नीमच)। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी...

Topics

बाइक के बैग में रखवाई थी रिश्वत की रकम, लोकायुक्त टीम ने पटवारी को दबोचा

मनासा (नीमच)। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img