Friday, November 20, 2026
21.1 C
Bhopal

बाइक के बैग में रखवाई थी रिश्वत की रकम, लोकायुक्त टीम ने पटवारी को दबोचा

मनासा (नीमच)। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मनासा तहसील के ग्राम खानखेड़ी में पदस्थ पटवारी जितेश मराठा को दो हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने रिश्वत की यह रकम आरोपी पटवारी की मोटरसाइकिल के बैग से बरामद की।

जानकारी के अनुसार, ग्राम खानखेड़ी निवासी तेजूदास बैरागी (पिता ओमप्रकाशदास बैरागी) ने 12 नवंबर को उज्जैन लोकायुक्त एसपी विनोद कुमार दीक्षित से इस मामले की शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया था कि प्लॉट पर अतिक्रमण दर्ज कराने के एवज में पटवारी जितेश मराठा ने प्रति प्लॉट 8 हजार रुपए के हिसाब से कुल 16 हजार रुपए की मांग की थी।

10 हजार रुपए में तय हुआ था सौदा फरियादी के निवेदन के बाद आरोपी पटवारी 10 हजार रुपए लेने पर राजी हुआ था। इसमें से वह पहले ही 3 हजार रुपए वसूल चुका था। शुक्रवार को अगली किस्त के रूप में जैसे ही फरियादी ने तयशुदा योजना के तहत 2 हजार रुपए पटवारी की बाइक के बैग में रखे, पहले से घात लगाकर बैठी लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया और बैग से नकदी जब्त कर ली।

इस टीम ने की कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन तथा डीआईजी मनोज कुमार सिंह व एसपी विनोद कुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में इस ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई दल में डीएसपी दिनेशचंद पटेल, निरीक्षक हीना डावर, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, कन्हैयालाल धनगर, आरक्षक शिव कुमार शर्मा और मोहम्मद इसरार शामिल रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img