Friday, November 20, 2026
25.1 C
Bhopal

ललरिया में जनविश्वास संवाद: 300 से अधिक ग्रामीणों को साइबर अपराध और यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया

बैरसिया। पुलिस और आमजन के बीच संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को ग्राम पंचायत ललरिया परिसर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी (भोपाल देहात) पंकज कुमार पांडे के निर्देशन में हुए इस आयोजन में 300 से अधिक ग्रामीण शामिल हुए।

कार्यक्रम में एएसपी प्रमोद कुमार सोनकर, बैरसिया एसडीओपी वैशाली सिंह, थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी और ललरिया चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताते हुए कहा कि किसी भी तरह के साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

इसके अलावा, अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने, नशे से दूर रहने और दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए ‘राहवीर योजना’ का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर सरपंच शाहिद खान (बबलू भाई) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विवेक उपाध्याय ने किया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img