Saturday, February 21, 2026
25 C
Bhopal

24 साल के युवक ने किया सुसाइड

इंदौर के लसूडिया इलाके में स्थित एक होटल में युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव होटल के कमरे में मिला, जिसके बाद पुलिस और परिवार को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय जितेंद्र सिंह मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला था और इंदौर में रहकर काम करता था। मृतक के अंकल, जगत सिंह ने बताया कि, जितेंद्र होटल व्यवसाय से जुड़ा हुआ था और गीता भवन के समीप एक होटल में काम करता था। वह काफी समय से इंदौर में ही रह रहा था। लसूडिया इलाके में उसने एक होटल में कमरा लिया था, जहां उसने जहर खा लिया।

परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली, तो वे तुरंत एमवाय अस्पताल पहुंचे। जितेंद्र घर से नौकरी पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लसूडिया टीआई तारेश सोनी ने बताया

इस मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।

Hot this week

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

लापरवाही ने ली बुजुर्ग की जान: आईटी पार्क में करंट लगने से माली की मौत

​भोपाल | राजधानी के आईटी पार्क परिसर में शनिवार...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

Topics

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img