Saturday, May 2, 2026
37.1 C
Bhopal

ग्वालियर में रॉयल मोटर्स के मैनेजर ने की धोखाधड़ी

ग्वालियर में रॉयल मोटर्स के जनरल मैनेजर ने अपने ही कंपनी के मैनेजर पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। जीएम ने शिकायत की है कि 1 फरवरी 2025 तक बतौर मैनेजर काम करने वाले कर्मचारी ने 1687290 रुपए विभिन्न कस्टमर से लिए, लेकिन कंपनी के अकाउंट में जमा नहीं कराए। यह घटना 01 अप्रैल 2024 से 1 फरवरी 2025 के बीच की है।

जब अकाउंट की जांच हुई तो यह गड़बड़ी पकड़ में आई है। जिस पर मैनेजर से जवाब-तलब किया गया। इस पर वह बिना बताए नौकरी छोड़कर चला गया। रॉयल मोटर्स झांसी रोड से आई शिकायत के बाद पुलिस ने झांसी रोड थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

शहर के झांसी रोड स्थित रॉयल मोटर्स पर काल्पी ब्रिज सागर ऐवेन्यू निवासी अशोक कुमार राठी जीएम हैं। शनिवार को अशोक कुमार ने झांसी रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया है कि दतिया के उचिया निवासी मनीष पुत्र दिलीप कमरिया बतौर मैनेजर पदस्थ था। हाल ही में कंपनी के अकाउंट के चेक किए जा रहे थे तो उसमें 1687290 रुपए की गड़बड़ी सामने आई थी।

जिस पर मैनेजर मनीष से बात की गई तो वह गोल मोल जबाव देने लगे थे। जब जांच कराई तो पता लगा कि सात से आठ कस्टमर ने मैनेजर मनीष को पैसा तो दिया, लेकिन उन्होंने कंपनी के अकाउंट में उसे जमा नहीं कराया और अपने निजी स्वार्थ में रख लिया। यह पूरा घटनाक्रम 01 अप्रैल 2024 से 01 फरवरी 2025 के बीच का निकला है।

इस मामले में जब मैनेजर पर ज्यादा दबाव बनाया गया तो वह 1 फरवरी को बिना बताए नौकरी छोड़कर चला गया है। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मैनेजर रॉयल मोटर्स झांसी रोड मनीष कमरिया पर मामला दर्ज किया है।

इन कस्टमर से इतना रुपया लिया जब कंपनी द्वारा अकाउंट की जांच कराई तो पता लगा कि सिद्धांत रावत पुत्र बंशीधर रावत से 783746 रुपए, रविकांत पुत्र बैजनाथ शिवहरे से 95483, राघवेन्द्र सिंह पुत्र उदयभान सिंह से 52926, सागर पुत्र सुनील खरे से 8100 रुपए, आरती पत्नी अनिल शर्मा से 44434 रुपए व अन्य से शेष राशि 1687290 रुपए हड़प लिए हैं। सभी कस्टमर से बात करने पर पता लगा कि उन्होंने मैनेजर मनीष कमरिया को भुगतान किया है।

Hot this week

रेलवे कर्मचारी को प्रेम जाल में फंसाकर 21 लाख ऐंठे, आरोपी महिला पर केस दर्ज

​सीतामऊ। मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र में हनीट्रैप का...

नाबालिग से ज्यादती करने वाला आरोपी फरार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

​इंदौर। शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म...

भोपाल: 10 किलो गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: युवक को बंधक बना चाकू से हमला करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की हनुमानगंज पुलिस ने नादरा बस स्टैंड...

जाटखेड़ी में मकान तोड़े जाने पर बवाल, कांग्रेस ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

​भोपाल। राजधानी के जाटखेड़ी क्षेत्र में सड़क निर्माण के...

Topics

कर्ज के जाल में उलझकर रैपिडो चालक ने दी जान, कोलार की घटना

​भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में कर्ज के बोझ...

सागर पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग: विशेषज्ञों ने बताए भविष्य के रास्ते

​भोपाल। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और करियर मार्गदर्शन के...

अज्ञात वाहन की टक्कर से फ्लिपकार्ट कर्मी की मौत, खुशियां मातम में बदलीं

​भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में बुधवार देर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img