Monday, March 30, 2026
35.1 C
Bhopal

भोपाल में 14 अगस्त को 30 किमी लंबी तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 14 अगस्त को भोपाल में कर्मश्री की तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में कोलार के मदर टेरेसा स्कूल से बैरागढ़ के दीनदयाल उपाध्याय मंडी भैसाखेड़ी तक जाएगी। 30 किलोमीटर के इस मार्ग में 500 से अधिक स्वागत मंच बनाए जाएंगे हैं।

कर्मश्री के अध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा ने शनिवार को भोपाल में मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल 14 अगस्त को अखंड भारत का वह सपना स्मृतियों में कौंधता है, जिसे हम सीने में दबाए हैं। इंतजार कर रहे हैं कि एक दिन वह अवसर जरूर आएगा जब भगत सिंह और हेमू कालानी की जन्मभूमि पर तिरंगा लहराएगा।

हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 14 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा निकालने जा रहे हैं। यह तिरंगा यात्रा ‘‘कर्मश्री’’ संस्था के तत्वाधान में आयोजित की जाएगी। यात्रा के लिए वाहनों का पंजीयन किया गया है। अब तक 33 हजार से अधिक दोपहिया वाहनों का पंजीयन किया जा चुका है। एक दोपहिया पर दो लोग सवार होंगे। इस तरह से दोपहिया वाहनों मे सवार लगभग 65 से 70 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

फूलों के बजाय तिरंगा हाथों में लेकर स्वागत करें

शर्मा ने कहा कि अपील की गई है कि तिरंगा यात्रा का स्वागत फूलों से करने के बजाय हाथों में तिरंगा लहराते हुए करें। तिरंगा यात्रा के वाहन सवारों के साथ यात्रा मार्ग में लाखों हाथों में तिरंगा लहराएगा। इससे तिरंगे की शान भी बढ़ेगी। नई पीढ़ी के मन में राष्ट्रभक्ति का सागर भी हिलोरें मारेगा। मार्ग में स्वागत मंचों पर समाज का हर वर्ग यात्रा के स्वागत के लिए उपस्थित होगा। पिछले वर्ष लगभग 25 हजार वाहनों ने रिकार्ड सहभागिता दर्ज कराते हुए अखंड भारत का संकल्प दोहराया था। इस साल 33 से 35 हजार वाहनों पर सवार 65-70 हजार नागरिकों के सम्मिलित होने की संभावना है।

Hot this week

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

Topics

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img