Saturday, February 28, 2026
30.1 C
Bhopal

31.84 लाख उपभोक्ताओं ने आनलाइन बिजली बिल चुकाया, 4.38 लाख रुपये की छूट मिली

बिजली कंपनी के उपभोक्ता अब दफ्तरों के सामने बिजली बिल जमा करने के लिए न तो कतार में खड़े हो रहे हैं और न ही रसीद का इंतजार कर रहे हैं। फटाफट आनलाइन बिल भुगतान कर बिजली बिल की राशि में न्यूनतम पांच रुपये से लेकर अधिकतम 20 रुपये तक की छूट पा रहे हैं। मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी के 31.84 लाख उपभोक्ताओं ने जनवरी 2022 में यही तरीका अपनाया है। ऐसे उपभोक्ताओं को बिजली कंपनी ने भी खुश होकर 4.38 लाख रुपये का प्रोत्साहन दिया है। मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा देने की दिशा में आनलाइन बिल भुगतान को बढ़ावा दे रही है।

उपभोक्तााओं को फायदा

यदि ये उपभोक्ता आनलाइन माध्यम की जगह आफलाइन माध्यमों से बिल जमा करते तो एक रुपये की भी छूट नहीं मिलती है। कतारे में लगकर अपनी बारी का इंतजार अलग करना पड़ता। रसीद लेने की चिंता रहती है। बिजली दफ्तर तक पहुंचने के लिए पेट्रोल-डीजल खर्च पर अलग खर्च होता, जो बच रहा है। समय की बचत हो रही है।

बिजली कंपनी को फायदा

समय पर बिल की राशि मिल रही है। बिजली कंपनी को बिल वसूली करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगानी पड़ती थी। समय पर बिल भी नहीं मिलता। दूसरे काम प्रभावित होते। वैसे ही कंपनी कर्मचारियों की कमी से जूझ रही है।

भोपाल शहर- बिजली उपभोक्ताओं का लेखा-जोखा

4.48 लाख है शहर में उपभोक्ता

15.50 करोड़ यूनिट बिजली हर माह शहर के लिए खरीदी जा रही

106 करोड़ रुपये के बिल मीटर से खपत होने वाली बिजली के जारी हो रहे

2.91 लाख उपभोक्ता जमा करते हैं बिल

65 फीसद उपभोक्ता इस तरह हर माह चुका रहे बिल

70 हजार भोपाल शहर के उपभोक्ता आनलाइन भरते हैं बिल

100 करोड़ रुपये रुपये की होती है वसूली

295 करोड़ रुपये है उपभोक्ताओं पर बकाया

26 जोनों में बंटे हैं उपभोक्ता

05 संभागों के द्वारा जोनों पर रखी जा रही नजर

2,000 अधिकारी, कर्मचारी है इन उपभोक्ताओं की सेवा के लिए

इन माध्यमों से करें आनलाइन भुगतान

– मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी का पोर्टल, नेट बैकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, कैश कार्ड, उपाए एप, पेटीएम, गूगल-पे, फोन-पे, अमेजान-पे, एचडीएफसी-पे एप के जरिए बिल की राशि आनलाइन भुगतान की जा सकती है।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: खजूरी टोल प्लाजा पर 27 क्विंटल संदिग्ध मावा जब्त

​ ​भोपाल | होली के त्योहार पर मिलावटखोरों के मंसूबों...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

केदारेश्वर घाट पर तेल से भरा ट्रक खाक, 30 लाख का नुकसान

​रतलाम | सरवन मार्ग स्थित कल्याण केदारेश्वर घाट पर...

रिश्वतखोर पटवारी को 3 साल की जेल

खंडवा। भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img