Wednesday, August 26, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में चोर पिंजरे समेत ले गए 35 कबूतर

राजधानी भोपाल में कबूतर चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। गौतम नगर थाना इलाके में बदमाश दो मंजिल मकान की छत से 35 कबूतरों को वहां रखे पिंजरे में भरकर ले भागे। इनमें वह कबूतर भी शामिल है, जिसने कबूतरों की उड़ान स्पर्धा में 11 घंटे 50 मिनट की लगातार उड़ान भरकर पहला स्थान हासिल किया था।

गौतम नगर पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। फिलहाल कबूतर चोरों का सुराग नहीं मिल सका है।

गौतम नगर थाना पुलिस के मुताबिक बैरसिया रोड स्थित श्रीनगर कालोनी निवासी 22 वर्षीय जुनैद मोहम्मद कुरैशी बीकॉम फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। उसे बचपन से कबूतर पालने का शौक है। उसने अपने घर की छत पर कबूतरों को अलग-अलग रखने की व्यवस्था कर रखी थी।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए शुक्रवार-शनिवार की रात ढाई बजे जुनैद कबूतरों को देखने छत पर गया था। उन्हें दाना-पानी देकर वीडियो बनाया और घर में आकर सो गया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img