Saturday, June 27, 2026
32.4 C
Bhopal

भोपाल में 6 साल की बेटी की अंगुली काटी:पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया फिर छोड़ा; आधे घंटे बाद घर में मौत

भोपाल में युवक ने 6 साल की बेटी पर छुरी से हमला कर दिया। मासूम ने बचाव में अपना हाथ आगे किया। इससे उसकी 3 अंगुलियां कट गईं। उसके सिर और गले में भी चोट आई है। बच्ची को बचाने आए अपने बड़े भाई (बच्ची के ताऊ) को भी आरोपी ने छुरी मारकर घायल कर दिया। दोनों को हमीदिया में भर्ती कराया गया है।

घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात छोला मंदिर इलाके की है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। 12 घंटे बाद जमानत मिलने पर बुधवार शाम उसे घर भी छोड़ आई। इसके थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। गुरुवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया।

बचाने आए बड़े भाई को भी छुरी मारी

केंची छोला का रहने वाला कमल रायकवार (28) पेशे से इलेक्ट्रीशियन था। छोटे भाई सोनू रायकवार ने बताया कि भाभी (कमल की पत्नी) ने 5 साल पहले सुसाइड कर लिया था। उनकी बेटी इशिका (6) प्राइवेट स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती है। भाई शराब का आदी था। नशे में उसने बेटी पर छुरी से हमला किया। बड़े भाई मुकेश ने बीच-बचाव किया, तो उन्हें भी छुरी मार दी। उनके सिर में गंभीर चोट आई है।

दो पुलिसकर्मी घर तक छोड़कर आए थे

घटना के बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। भाई की शिकायत पर कमल के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया। 12 घंटे तक हिरासत में रखने के बाद उसे छोड़ दिया गया। आरोपी को प्रधान आरक्षक प्रहलाद और आरक्षक आशीष घर तक छोड़कर आए। पुलिस के लौटते ही युवक की मौत हो गई।

TI बोले- आरोपी का लिवर खराब था

युवक की संदिग्ध हालत में मौत होने पर छोला थाना प्रभारी सुरेशचंद्र नागर का कहना है कि कमल की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट मिल गई है। लिवर खराब होने की वजह से मौत होने की बात इसमें लिखी है। दोनों पुलिसकर्मी उसे घर छोड़कर रवाना हो गए थे। इसके बाद कमल की मौत हुई है।

Hot this week

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

Topics

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img