Tuesday, August 25, 2026
23.1 C
Bhopal

60 साल के बुजुर्ग की लाठी-बका से हमला कर हत्या

जबलपुर में 60 साल के बुजुर्ग की बका और लाठी से हमला कर हत्या कर दी गई। हमले में उनकी पत्नी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। वे बोल और सुन नहीं सकतीं। घटना मंगलवार शाम 4 बजे हनुमानताल इलाके की है।

परिवार के लोग रोशन अली और उनकी पत्नी रानी (54) को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने रोशन को मृत घोषित कर दिया। हमला करने वाला गौरव और उसका भाई मनीष बुजुर्ग दंपती के पड़ोस में रहते हैं। दोनों आदतन अपराधी हैं और फरार हैं।

बताया जा रहा है कि दो महीने में बुजुर्ग दंपती का 6 बार गौरव से विवाद हो चुका था। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई थी।

दोपहर में घर के सामने की गाली-गलौज, शाम को हत्या रोशन प्राइवेट काम करते थे। मंगलवार शाम वह काम से लौटे, तो उन्हें पत्नी ने इशारों में बताया कि दोपहर में घर के सामने खड़े होकर गौरव और मनीष गाली-गलौज कर रहे थे। रोशन इस समय नल पर पानी भरने जा रहे थे। गौरव ने फोन कर मनीष को बुलाया और दोनों नल के पास खड़े हो गए। बुजुर्ग को देखते ही उन्होंने पीटना शुरू कर दिया, उनकी पत्नी के भी सिर में गंभीर चोट आई है। थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि आरोपी भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।

Hot this week

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...

Topics

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...

रुपयों के लालच में मां ने कराया दो नाबालिग बेटियों का यौन शोषण, मां समेत 3 गिरफ्तार

​बुरहानपुर (विशेष संवाददाता): शाहपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img