Thursday, March 12, 2026
28.2 C
Bhopal

75वें जन्मदिन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा का हुआ अभिनंदन

एक बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आपको प्रदेश सरकार में सम्मानित पद देना चाहता हूं। तो मैंने स्पष्ट कर दिया कि घोषणा नहीं कर देना, आपकी घोषणा खाली जाएगी। मैं सत्ता के सुख के लिए पैदा नहीं हुआ। पद नहीं लेने का संकल्प लिया तो तय समय तक कोई लाभ का पद नहीं लिया। पैसे का क्या पैसा तो आया और गया। मैंने कई लोग ऐसे देखें हैं, जिनके पास पैसों की कमी नहीं है, लेकिन वो लोग समाजसेवा से दूर रहते हैं। जीवनभर पैसों से खुद ही सुख भोगते हैं। इंसान साथ कुछ लेकर नहीं जाता। मैंने अभी तक अपना जीवन सिर्फ सेवा कार्यों में लगाया है। जीवन के अंतिम समय तक मानव सेवा करता रहूंगा। भगवान श्रीराम का नाम लेता रहूंगा।

यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य रघुनंदन शर्मा ने कही। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता शर्मा के 75वें जन्मदिन पर अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य नेताओं ने शर्मा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि रघुनंदन शर्मा जब कार्यकर्ता थे तब उन्होंने पूरी मेहनत के साथ काम किया। उन्होंने कभी निराश होना नहीं सीखा। जब युवा मोर्चा में हम काम करते थे, तब पालक के रूप में रघुनंदन शर्मा अहम भूमिका निभाते थे। भाजपा को सबसे ज्यादा कार्यकर्ता देने का रघुनंदन शर्मा ने प्रयास किया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि प्रदेश में साल 2003 में भाजपा की सरकार बनी थी, इसमें रघुनंदन शर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने भाजपा के कई युवा नेता तैयार किए। भाजपा के वरिष्ठ नेता के जीवन के बारे में केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी अपने विचार रखे। उनके द्वारा अभी तक किए गए कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता व समाजसेवी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि समाज और दूसरों की सेवा करने में ही जीवन की सार्थकता है। रघुनंदन शर्मा हमेशा समाज सेवा और परहित का कार्य करते रहे। मुख्यमंत्री चौहान जीवन भर किए गए उनके कार्य सराहनीय हैं। उनका सारा जीवन प्रमाणिकता से भरा हुआ है। वह दृढ़ निश्चय के धनी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि देश और समाज के लिए आप बहुत उपयोगी हैं। ऐसे ही अपने सकारात्मक कार्यों को सक्रिय रहकर लगातार आगे बढ़ाते रहे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि रघुनंदन शर्मा जी ने सारा जीवन भारत माता के चरणों में समर्पित कर दिया। उनको जो काम दिया गया उसको बखूबी पूरा किया। कार्यक्रम में उनके जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

Hot this week

भोपाल के कल 15 इलाकों में 4 से 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल: पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर क्रेन ऑपरेटर ने किया सुसाइड

​भोपाल। राजधानी के ईंटखेड़ी इलाके में पारिवारिक कलह के...

भोपाल: जवाहर चौक में ढहे 5 दुकानों के छज्जे, मेट्रो काम के चलते हादसे की आशंका

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके जवाहर चौक में गुरुवार...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​इंदौर: शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक छात्रा...

Topics

भोपाल के कल 15 इलाकों में 4 से 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल: जवाहर चौक में ढहे 5 दुकानों के छज्जे, मेट्रो काम के चलते हादसे की आशंका

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके जवाहर चौक में गुरुवार...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​इंदौर: शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक छात्रा...

भोपाल: बिना ATM और UPI इस्तेमाल किए रिटायर कर्मचारी के खाते से उड़े 3.17 लाख

​भोपाल | राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में सायबर ठगी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img