Friday, August 14, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल: पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर क्रेन ऑपरेटर ने किया सुसाइड

भोपाल। राजधानी के ईंटखेड़ी इलाके में पारिवारिक कलह के चलते एक 27 वर्षीय युवक ने मौत को गले लगा लिया। जगदीशपुर निवासी केशव धानक, जो पेशे से क्रेन ऑपरेटर था, ने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से पहले युवक ने अपने भाई और पत्नी को मैसेज भेजकर अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी को ठहराया है।

विवाद और प्रताड़ना का आरोप

​मृतक के परिजनों का आरोप है कि केशव की पत्नी कृष्णा का किसी अन्य युवक से प्रेम प्रसंग था, जिसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। चाचा विनोद धानक के अनुसार, पत्नी और उसकी बड़ी बहन केशव को लगातार फोन पर गालियां देती थीं और झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देती थीं।

अंतिम मैसेज: “मैं अपनी घरवाली कृष्णा की वजह से अपनी जान दे रहा हूं, इसकी जिम्मेदार वही है।”

पुलिस के पास पहुंचे ऑडियो सबूत

​परिजनों ने पुलिस को चार ऑडियो क्लिप सौंपी हैं, जिनमें पत्नी, सास और जेठानी द्वारा केशव को “बीच सड़क पर कटवा कर फिंकवा देने” जैसी धमकियां दी जा रही हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया है।

पुलिस का पक्ष: ईंटखेड़ी थाना पुलिस के अनुसार, परिजनों द्वारा दिए गए ऑडियो रिकॉर्डिंग्स को जांच में शामिल किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img