Wednesday, February 25, 2026
30.2 C
Bhopal

इंदौर में टंकी में डूबी 8 महीने की बच्ची, मौत:पुलिस को हत्या की आशंका

इंदौर में 8 महीने की बच्ची मायरा का शव घर के आंगन में बनी हौज (पानी की टंकी) में मिला। हौज का ढक्कन बंद था। ऊपर से पानी की मोटर रखी थी। परिजन और पड़ोसी बच्ची को आधे घंटे तक ढूंढते रहे। जब हौज का ढक्कन हटाया तो बच्ची का शव देखा।

घटना द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में प्रजापत नगर में बुधवार सुबह की है। परिजन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। शक की सुई बच्ची की मां वर्षा पर है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है।

8 फीट गहरी हौज में पड़ा था शव थाना प्रभारी सुशील पटेल के अनुसार, पुलिस को सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि आठ माह की बच्ची की हौज में डूबने से मौत हो गई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो देखा कि बच्ची का शव करीब आठ फीट गहरी हौज में पड़ा था।

पिता बोले- बच्ची मां के पास सो रही थी पुलिस ने बच्ची के पिता अविनाश से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह सुबह पेट में दर्द के कारण बाथरूम गए थे। उस समय बच्ची अपनी मां वर्षा के पास बिस्तर पर थी। कुछ देर बाद वर्षा चिल्लाने लगी कि बच्ची नहीं मिल रही है। परिजन और पड़ोसियों ने बच्ची को ढूंढना शुरू किया। करीब आधे घंटे बाद जब हौज का ढक्कन हटाया गया तो मायरा का शव अंदर मिला।

पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं पिता अविनाश रेडीमेड कपड़ों का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बच्ची की दादी और दादा किसी पारिवारिक गमी में शामिल होने बाहर गए हुए थे। घर पर सिर्फ पति-पत्नी और बच्ची ही मौजूद थे। अविनाश ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी वर्षा की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं है। पुलिस मां वर्षा और पिता अविनाश दोनों से पूछताछ कर रही हैं।

Hot this week

करोड़पति आरटीओ आरक्षक का मामला गरमाया: भोपाल से दुबई तक फैली 150 करोड़ की ‘माया’

​भोपाल |मध्य प्रदेश के चर्चित पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ...

पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया तनाव में पति ने सुसाइड कर लिया

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी इलाके के रायपुर गांव...

Topics

श्रद्धालु के गहने और नकदी चुराने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, ₹4.50 लाख का माल बरामद

​ओंकारेश्वर | तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं को निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img