Friday, August 28, 2026
25.1 C
Bhopal

9 रिपीट और 9 नए चेहरे

भाजपा ने सोमवार को 18 और जिलाध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए हैं। इनमें से 9 जिलाध्यक्षों को रिपीट किया गया है। वहीं, 9 नए चेहरों को मौका दिया है। सबसे चौंकाने वाला नाम शिवपुरी से जसमंत जाटव का है। जाटव 2018 में कांग्रेस से विधायक बने थे, लेकिन सिंधिया के भाजपा में आने के बाद भाजपा में शामिल हुए। 2020 में वे उपचुनाव हार गए थे। जाटव को भाजपा में आए 4 साल हुए हैं।

भाजपा के संविधान के मुताबिक, जिलाध्यक्ष बनने के लिए 6 साल तक सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश में ऐसा पहली बार है, जब किसी जिलाध्यक्ष के लिए भाजपा ने अपने संविधान को ही शिथिल किया हो।

जाटव को 4 साल में पद, नियम 6 साल का

  • भोपाल शहर का नया जिलाध्यक्ष पार्षद रवींद्र यति को बनाया है। भोपाल ग्रामीण की जिम्मेदारी तीरथ सिंह मीणा को दी है।
  • छतरपुर, हरदा, पन्ना रतलाम, बुरहानपुर, अशोक नगर, गुना, मऊगंज और मैहर में भाजपा ने इस बार पुराने जिलाध्यक्षों को फिर मौका दिया है।
  • उज्जैन संभाग से 5 जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है, जबकि ग्वालियर-चंबल और भोपाल संभाग से 4-4 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं। अब तक 20 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित हो चुके हैं।

Hot this week

BSNL के दो क्लास-1 इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने भोपाल में बिछाया जाल

​भोपाल सीबीआई (CBI) ने भोपाल में बीएसएनएल (BSNL) के दो...

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img