Monday, October 5, 2026
26.1 C
Bhopal

भतीजा कहता था ‘रिलेशन’ बनाओ, मौसी ने की हत्या

भोपाल के सूखीसेवनिया इलाके में हुए मर्डर की आरोपी महिलाएं निकलीं। दोनों ननद-भाभी हैं। युवक ने रिश्ते की मौसी का नहाते हुए VIDEO बना लिया था और रिलेशन बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। मौसी ने अपनी ननद के साथ मिलकर उसके मर्डर की साजिश रची। शुरुआती जांच में सामने आया है कि 19 साल का युवक दो अन्य महिलाओं के VIDEO भी बना चुका था। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।सूखी सेवनिया पुलिस के मुताबिक 27 मई की दोपहर 3 बजे न्यू नयन ढाबे के पीछे कमरे में सूरज गौंड का शव मिला था। उसकी हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई थी। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर विदिशा के नीलखेड़ा साठिया की रहने वाली संगीता गौंड (23) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। संगीता ने बताया कि सूरज उसका न्यूड VIDEO वायरल करने की धमकी देता था। कहता था- रिलेशन बनाओ।21 मई को उसने मिलने के लिए न्यू नयन ढाबे के पीछे बुलाया था। वहां उसने ननद राधिका (19) के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। शव बंद पड़े ढाबे के एक कमरे में छिपाकर विदिशा चली गई। सूरज अविवाहित था। वह सिक्योरिटी गार्ड था।संगीता ने बताया- सूरज की ब्लैकमेलिंग की बात उसने ननद को बताई थी। इसके बाद ही हमने उसे समझाने की प्लानिंग की। सूरज के बुलाने पर 21 मई की दोपहर हम भोपाल पहुंचे। राधिका ढाबे के एक कमरे में छिप गई। मैं गैलरी में खड़ी होकर सूरज के आने का इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद सूरज भी आ गया। उससे VIDEO डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। गुस्से में आकर उस पर पत्थर से हमला किया। इतने में राधिका भी आ गई। दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना कि दो साल से ढाबा बंद है।घर में बनाया था VIDEOसंगीता, सूरज की दूर की मौसी लगती है। वह सूरज के घर आती-जाती थी। हाल ही में जब संगीता उसके घर आई तो उसने उसका नहाते समय का VIDEO बना लिया था। इसके बाद से ही वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। 18 मई को ही संगीता सूरज के घर से अपने ससुराल विदिशा गई हुई थी। सूरज उसे फोन कर भोपाल मिलने के लिए बुला रहा था।राधिका भी सूरज के परिवार से थी नाराजराधिका भी सूरज के परिवार से खफा थी। सूरज के परिवार वालों ने राधिका की शादी समाज के एक बिगड़ैल लड़के से करा दी थी। शादी के कुछ महीने बाद वह पति को छोड़कर मायके में रहने लगी। राधिका को इसका बदला भी लेना था। संगीता ने जैसे ही सूरज की करतूत बताई, वह भी उसे सबक सिखाने को राजी हो गई।

Hot this week

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

​गंजबासौदा/विदिशा ​विदिशा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ...

Topics

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img