Monday, October 5, 2026
26.1 C
Bhopal

पिस्टलों के 2 सौदागर क्राइम ब्रांच भोपाल की गिरफ्त में, 2 पिस्टल व राउंड जप्त

रायसेन से भोपाल पिस्टल बेचने आये थे बदमाश ❖ पिस्टल सहित सोशल मीडिया में पोस्ट करने के हैं शौकीन❖ 40-40 हजार रु में देते हैं पिस्टल व राउंड । भोपाल : दिनांक 04.06.2022:- श्री अमित कुमार सिंह पुलिस उपायुक्त अपराध, श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अपराध द्वारा अवैध हथियार तस्करों की धरपकड हेतु लगातार दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं । निर्दशों के पालन में श्री शिवपाल सिंह कुशवाहा सहायक पुलिस आयुक्त अपराध के मार्गदर्शन में थाना क्राइम ब्रांच भोपाल की एक टीम को विश्वत मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि जम्बूरी मैदान रायसेन रोड पर दो लडके रायसेन से भोपाल पिस्टल बेचने आये हैं । सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर क्राइम ब्रांच टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये स्थान जंबूरी मैदान पर दबिश देकर 02 लडको को पकडा जिनका नाम पता फैसल पिता मोहम्मद आबिद उम्र 25 साल निवासी म.न. 512 वार्ड न. 17 हटौर मोहल्ला रायसेन का तथा दूसरे लडके ने अपना नाम शुभम बैदी पिता भवर लाल उम्र 21 साल निवासी ग्राम पठारी जिला रायसेन बताया । दोनो की तलाशी लेने पर उनके पास से एक एक देशी पिस्टल व एक एक जिंदा राउंड मिले जिन्हें जप्त कर आरोपीगणओं को गिरफ्तार कर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। आरोपीगणों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे रायसेन जिले के रहने वाले हैं । और पिस्टल बेचने का काम करते हैं व लोग एक पिस्टल 40000/- रु में बेचते हैं । आज भी रायसेन से भोपाल 02 पिस्टल व राउंड बेचने आये थे । आरोपी द्वार पूर्व में कुछ लोगों को पिस्टल व राउंड बेचे हैं जिनके संबंध में तथा आरोपीगणों को पिस्टल सप्लाई करने वालों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है ।*गिरफ्तार आरोपीगणों की जानकारी-*क्रनाम आरोपी पताशैक्षणिक योग्यतापूर्व आपराधिक रिकार्ड1- फैसल पिता मोहम्मद आबिद उम्र 25 साल निवासी म.न. 512 वार्ड न. 17 हटौर मोहल्ला रायसेन8 वी अपराध की जानकारी प्राप्त की जा रही है ।2 – शुभम बैदी पिता भवर लाल उम्र 21 साल निवासी ग्राम पठारी जिला रायसेन 10वी अपराध की जानकारी प्राप्त की जा रही है । जप्त सामाग्री – 1. 02 देशी पिस्टल2. 02 जिंदा कारतूस। *सराहनीय भूमिका-* थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके, निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, उनि कलीमउद्दीन, सउनि जुबेर अहमद, सउनि राघवेन्द्र सिंह धाकड, सउनि कृष्णकांत सिंह, सउनि राजेश जामलिया, महिला आर संध्या शर्मा, आऱ जितेन्द्र चंदेल , आर विवेक नामदेव।

Hot this week

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

​गंजबासौदा/विदिशा ​विदिशा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ...

Topics

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img