Thursday, October 1, 2026
29.8 C
Bhopal

भोपाल में रेप- 11वीं की छात्रा को कर रहे थे ब्लैकमेल

भोपाल में 11वीं की छात्रा से कई दिनों से दो लड़के डरा धमकाकर और ब्लैकमेल कर ज्यादती कर रहे थे। इसका खुलासा छात्रा के मोबाइल फोन से हुआ। बुधवार रात मां ने जब बेटी का मोबाइल फोन देखा, तो होश उड़ गए। बेटी के मोबाइल फोन पर आरोपियों के धमकी भरे चैट थे। इसमें कहा गया था कि अगर उसने उनकी बात नहीं मानी या किसी को इसके बारे में बताया तो वे उसे बदनाम कर देंगे। देर रात महिला ने बेटी के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।ऐशबाग में रहने वाली 17 साल की लड़की 11वीं में पढ़ती है। लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी से दो लड़के कई दिनों से दुष्कर्म कर रहे हैं। उनकी बेटी पास ही टेलर ईशान के पास अक्सर कपड़े सिलवाने जाती थी। कपड़ा देने कभी-कभी ईशान घर पर आता था। करीब दो साल पहले ईशान जब घर पहुंचा, तो उस दौरान छात्रा घर पर अकेली थी। आरोपी ने डरा-धमकाकर उससे दुष्कर्म किया।इसके बाद वह लगातार घर पर छात्रा के रहने पर आकर उससे दुष्कर्म करने लगा। इसका पता पड़ोस में रहने वाले आसिफ को चला, तो वह भी लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। उसने भी डरा धमकाकर उससे रेप करना शुरू कर दिया। इसके बाद से दोनों उससे अक्सर ब्लैकमेल कर लगे। बेटी ने इसके बारे में भी कुछ नहीं बताया।

Hot this week

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img