Thursday, October 1, 2026
30.3 C
Bhopal

थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा 12 घंटे में किया अन्धे कत्ल का पर्दाफाश

थाना गांधी नगर में दिनांक- 04.07.22 को सूचक द्वारा सूचना दी गई की गांधी नगर नाले के पास किसी अज्ञात युवती की लाश पडी हुई है जो किसी ने हत्या कर लाश को छुपाने के उद्देश्य से नाले के पास गाजर घांस मिट्टी से दबा कर छुपाने का प्रयास किया है कि सूचना पर से मर्ग कायम किया तथा जाँच में पाया कि अज्ञात युवती थाना गांधी नगर की रहने वाली शबाना है एवं उसकी हत्या उसके देवर शेख आसिफ जिसकी साथ वह रिलेशनशिप में रहती थी उसने की है । मर्ग जांच उपरांत मृतिका के देवर शेख आसिफ के खिलाफ थाना गांधी नगर में अपराध क्रं- 144/22 धारा 302,201 भादवि का कायम किया जाकर विवेचना प्रारंभ की ।

मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस उपायुक्त महोदय जोन-4 द्वारा आरोपी शेख आसिफ पर 10 हजार रूपये का इनाम की उद्घोषणा की गई एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना स्तर पर विवेचना एवं अज्ञात युवती की लाश को ज्ञात करने हेतु सहायक पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में थाना प्रभारी गांधी नगर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

दिनांक- 04.07.22 को शबाना एवं आसिफ के बीच आसिफ के चरित्र को लेकर विवाद हुआ जिसमें आसिफ ने शबाना की दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी एवं शव को छुपाने के उद्देश्य से नाले के पास गाजर घास एवं मिट्टी से दबाकर अपने घर आकर सो गया था तथा सुबह भोपाल से फरार हो गया था।

आरोपी के बारे में मुखबिरो द्वारा पतारसी की गई तो मालूम पडा की आरोपी गैरतगंज के पास किसी दोस्त के यहां है, थाने से टीम रवाना कर गैरतगंज से आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आये एवं जुर्म के संबंध में पूछताछ की आरोपी ने अपना जुर्म करना स्वीकार किया जुर्म स्वीकार के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया जहां से बाद कार्यवाही माननीय न्यायालय पेश किया गया।

पकडे गये आरोपी का नाम-

01 शेख आसिफ पिता जाकिर शेख उम्र 23 साल निवासी – प्रताप वार्ड गांधी नगर भोपाल

सराहनीय योगदान- थाना प्रभारी अरूण कुमार शर्मा, उनि- आर.बी शर्मा, उनि (कार्य.) प्रभावती, सउनि सलीम खान, सउनि लईक खान, प्रआर- 2651 अनुराग पटेल, आरक्षक- 1513 गोपाल, आरक्षक- 2912 युवराज, आर-3214 अरविन्द पुरोहित द्वारा अथक प्रयासों एवं सूझ-बूझ से आऱोपी की गिरफ्तारी संभव हो चुकी है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img