Wednesday, September 30, 2026
27.1 C
Bhopal

मंत्रालय की लेडी ऑफिसर 5वीं मंजिल से कूदी, मौत

भोपाल में मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPIDC) की मैनेजर ने एक अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। वह मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली थीं। उनके पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी काम के तनाव में थी। काम बहुत ज्यादा था। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव ग्वालियर ले गए। पिता ने आरोप लगाया कि- बेटी के अधिकारी ने उस पर बहुत ज्यादा काम थोप दिया था। वह काम नहीं कर पा रही थी। अधिकारी उसे नौकरी से हटाने की धमकी भी देते थे। इससे बेटी डिप्रेशन में आ गई थी।

रानी शर्मा (27) शाहपुरा के प्रधान अर्बन लाइफ अपार्टमेंट में रहती थीं। रानी वल्लभ भवन में MPIDC में मैनेजर थीं। वे सोमवार सुबह अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से कूद गईं। उस दौरान उनकी मां भी घर पर थीं। रानी को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

देर रात परिजन पोस्टमॉर्टम के बाद शव ग्वालियर ले गए। TI शाहपुरा महेंद्र मिश्रा ने बताया कि अभी न तो कोई सुसाइड नोट मिला और न ही किसी के बयान हुए हैं। फोन पर पिता वेदराम शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी के पास बहुत ज्यादा काम था। वह उसको लेकर डिप्रेशन में थी। हालांकि, अभी किसी और के बयान नहीं हो पाए हैं।

अधिकारी की मनमानी से गई बेटी की जान: पिता

मृतक के पिता वेदराम शर्मा ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बेटी ने उन्हें फोन पर कहा था कि सर ने उस पर काम बहुत ज्यादा लाद दिया है। काम नहीं करने पर नौकरी से निकालने की धौंस देते थे। वह परेशान थी। शाम को 5 बजे के बाद रात 8-8 बजे तक उसे ऑफिस में काम करते रहना पड़ता था। उसे इतना प्रताड़ित कर दिया कि वह डिप्रेशन में आ गई। उसने 5वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। हम चाहते हैं कि मेरी बेटी को जिसने भी परेशान किया प्रताड़ित किया। उसे सजा मिलना चाहिए। विभाग के प्रमुख सचिव से लेकर अन्य दोषियों को सजा मिलना चाहिए।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img