Wednesday, September 30, 2026
27.1 C
Bhopal

परीक्षा में फेल होने के डर से घर से एक वर्ष पूर्व गायब हुए नाबालिग बालक को छोला पुलिस ने झाँसी से किया दस्तयाब

घटना का विवरणः- दिनांक 11.02.23 को फरियादी उम्र 40 साल निवासी भंवर नगर छोलामंदिर भोपाल ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि मेरा नाबालिग लडका उम्र 16 साल जो दिनांक 10.02.23 को दोपहर करीब 2 बजे घर से बिना बताये कही चला गया है जिसको आसपास रिश्तेदारों मे तलाश किया जो नही मिला रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 63/23 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरेश चन्द्र नागर के नेतृत्व में अपह्रत बालक की दस्तयाबी हेतु टीम गठित की गई।

पुलिस टीम व्दारा अपह्रत बालक की इंस्टाग्राम आई डी के माध्यम से लोकेशन ज्ञात कर दिनांक 15.01.24 को बालक को लहार गिर्द आश्रम झांसी उ.प्र. से दस्तयाब कर पालक को सुपुर्द किया गया। बालक ने बताया कि वह परीक्षा मे फेल होने के डर से घर से भाग गया था।

    बालक को सुरक्षित दस्तयाब करने मे थाना प्रभारी थाना छोलामंदिर श्री सुरेशचन्द नागर, सउनि प्रीतम सिंह, प्रआर मनोहर कल्मोदिया, प्रआर अभिषेक(DCP zone 04), आर सुजीत पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img