Wednesday, September 30, 2026
31 C
Bhopal

भतीजी से छेडछाड करने वाले चाचा को हुई 5 साल की सजा

भोपाल | चाचा भतीजी के पाक रिश्ते को तार तार करने वाले कलयुगी चाचा को आज भोपाल न्यायालय ने 5 वर्ष की सजा सुनाई है| मामले में सभागीय जनसम्पर्क अधिकारी मनोज त्रिपाठी, भोपाल ने बताया कि आज दिनांक 18/01/2024 माननीय विशेष न्यायालय पॉक्सो (19वे अपर सत्र न्यायाधीश) श्रीमती रश्मि मिश्रा, के द्वारा नाबालिक बच्ची से छेडछाड करने वाले आरोपी आमिर अली उर्फ रज्जू को धारा 354, भादवि एवं 9एन/10 पॉक्सो एक्ट में दोष सिद्ध पाते हुये आरोपी को धारा 10 पॉक्सो एक्ट में 5 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500 रूपये के अर्थदंड से दण्डित किया है । उक्त प्रकरण में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक श्रीमती दीप्ति पटेल एवं श्रीमती वर्षा कटारे द्वारा पैरवी की गई है।

यह पूरा मामला
अभियोक्त्री ने थाना जहांगीराबाद में एक लिखित आवेदन इस आशय का दिया कि दिनांक 14.01.20222 को दोपहर में करीब 1:30 बजे की बात है। मेरे पापा काम पर गये थे, मेरी मम्मी करीब 3 महिने से उरई में नानी के पास रह रही है। मेरे छोटे भाई बहिन मदरसा पढने गये थे, तभी मेरे चाचा जो उपर वाले माले पर रहते है। मेरे आंगन में आये और बुरी नियत से पीछे से पकड लिया और बुरी नियत से मेरे सीने पर व यहां वहां छूने गले। मेरे कपडे उतारने की कोशिश की तो मैं अपने चाचा को धक्का देकर भागकर चली गई। मेरे चाचा मेरे से कह रहे थे कि किसी को बतायेगी तो कोई तेरी बात नहीं मानेगा और तेरी ही बदनामी होगी । अभियोक्त्री ने मम्मीे को फोन कर सारी बात बताई, तो मम्मी ने थाने में रिपोर्ट करने का बोला । तब अभियोक्त्री ने थाना जहांगीराबाद में आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई । थाना जहांगीराबाद द्वारा आरोपी के विरूद्ध धारा 354, 506 भादवि 9एन/10 पॉक्सो का अपराध कायम कर, विवचेना उपरांत अभियोग पत्र न्याायालय में पेश किया । माननीय न्यायालय द्वारा अभियोजन के साक्ष्य एवं तर्को से सहमत होते हुऐ आरोपी आमिर अली उर्फ रज्जू को धारा 10 पॉक्सो एक्ट में 5 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500 रूपये का अर्थदंड से दण्डित किया गया|

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img