Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

भोपाल में शादी का झांसा देकर युवती से ज्यादती

मंडीदीप में एक ही इलाके में रहने के कारण युवक व युवती की दोस्ती हो गई। दोस्ती जब प्रेम-प्रसंग में तब्दील हो गई तो युवक युवती को होटल में लेकर गया। यहां पर उसने युवती के साथ ज्यादती की। बाद में शादी का झांसा देकर वह चार साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले दिनों जब उसने शादी करने से मना कर दिया तो युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिसरोद पुलिस मुताबिक 29 वर्षीय युवती मिसरोद इलाके में रहती है। पूर्व में वह मंडीदीप में रहती थी। उसके मोहल्ले में ही कल्याण मीना नाम का युवक रहता था। एक ही इलाके में रहने के कारण दोनों के बीच पहले दोस्ती और बाद में प्रेम-प्रसंग हो गया। वर्ष 2023 में कल्याण मीना को घुमाने के बहाने मिसरोद इलाके के एक होटल में लेकर गया। यहां पर उसने युवती के साथ ज्यादती की। बाद में शादी का झांसा देकर वह उसके साथ ज्यादती करता रहा। युवती जब भी शादी की बात कहती तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर बात को टाल देता था।

पिछले दिनों जब युवती ने शादी करने के लिए दबाव डाला तो कल्याण ने यह कहते हुए शादी करने से मना कर दिया कि उसने अपने घर वालों से शादी की बात नहीं की क्योंकि घर वाले कभी इस शादी के लिए तैयार होंगे ही नहीं। उसके इनकार के बाद युवती ने कल मिसरोद थाने पहुंचकर शिकायत कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मिसरोद इलाके के समरधा में मेडिकल स्टोर चलाता है।

Hot this week

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

Topics

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img