आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

मां ने नवजात को चूहों के बिल में डाला

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के एक गांव में नवजात बच्ची को उसकी मां ने मरने के लिए चूहों के बिल में डाल दिया। रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत अभी ठीक है। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

जानकारी के मुताबिक तोकापाल गांव की रहने वाली युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती गर्भवती थी। 22 जनवरी की आधी रात उसने बच्ची को जन्म दिया। जिसके बाद उसने इसकी जानकारी प्रेमी को दी। युवक ने प्रेमिका और बच्ची को अपनाने से मना कर दिया था।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770