राजधानी भोपाल के 30 से अधिक इलाकों में कल यानी, मंगलवार को 2 से 5 घंटे तक बिजली कटौती होगी। मेंटेनेंस के चलते इन इलाकों में बिजली की सप्लाई नहीं की जाएगी। ऐसे में लोग अपने काम जल्दी निपटा लें। ताकि, उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिन इलाकों में बिजली कटौती होगी, उनमें अरेरा कॉलोनी, कोहेफिजा, बैरागढ़ चिचली, गौरव नगर, साकेत नगर, 10 नंबर मार्केट, जानकी नगर, साकेत नगर, पंचवटी जैसे कई बड़े रहवासी इलाके भी शामिल हैं।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक विट्ठल नगर, एमईएस कॉलोनी, जानकी नगर, हाउसिंग बोर्ड कोहेफिजा, साउथ एवेन्यू, आकाश गंगा, के-एल सेक्टर, गीत बंगलो, इसरो कॉलोनी, सागर इस्टेट, शारदाकुंज, रजत नगर, विवेकानंद कॉलोनी एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक ई-3, ई-4, ई-6, बैरागढ़ चिचली, अरेरा कॉलोनी, 10 नंबर मार्केट, गौरव नगर, मीनाखेड़ी, विपासना सेंटर, सतगढ़ी, दौलतपुर एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक साकेत नगर, पंचवटी, रविंद्रनाथ टैगोर क्षेत्र समेत आसपास।




