Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में B.TEC छात्रा से तंत्र-मंत्र के नाम पर ज्यादती

भोपाल में B.TEC की छात्रा से तंत्र-मंत्र के नाम पर ज्यादती का मामला सामने आया है। UPSC में चयन कराने के नाम पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर लड़की से लाखों रुपए के सोने के जेवरात भी लेकर हड़प लिए हैं। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों सहित एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। घटना दो साल पुरानी है।

पिपलानी पुलिस के मुताबिक 21 वर्ष की युवती B.TEC सेकेंड ईयर की पढ़ाई एक कॉलेज से कर रही है। कॉलेज में ही उसका परिचय अभिषेक जाट नाम के युवक से हुआ था। दोनों की दोस्ती के बाद फोन पर बातें होने लगी। कुछ दिन बाद अभिषेक ने युवती को प्रपोज किया तो लड़की ने यह कहते हुए अभिषेक के प्रपोजल को नकार दिया कि वह पहले अपना करियर बनाना चाहती है। UPSC क्लियर कर कलेक्टर बनना उसका सपना है।

अभिषेक ने UPSC में सिलेक्शन कराने का झांसा दिया

आरोपी अभिषेक ने पिछले दिनों लड़की को बताया कि उसका दोस्त अमर माली एक गुरुजी को जानता है। वे तंत्र-मंत्र के जरिए एग्जाम क्लियर कराने में मदद कर सकते हैं। आरोपी की बातों में आने के बाद पीड़िता ने फोन पर अमर से बात की। अमर उससे मिलने कॉलेज आने लगा।

सोना रखकर अनुष्ठान का झांसा दिया था

अमर ने पीड़िता को झांसा दिया कि गुरुजी से बात हो गई है। एक खास धार्मिक अनुष्ठान करना होगा। इससे तुम्हारी मनचाही मनोकामना पूरी होगी। अमर ने कॉल पर एक गुरुजी से उसकी बात भी कराई थी। गुरुजी ने बताया कि अनुष्ठान के लिए कलश में सोने के जेवरात रखकर पूजा करनी होगी।

इसके बाद लड़की ने अमर को कुछ जेवरात दिए, यह जेवरात अमर ने लौटा दिए और बताया कि जेवरात कम हैं। कलश जेवरात से पूरा नहीं भरेगा तब तक पूजा संपन्न नहीं होगी। कुछ दिन बाद लड़की ने अपनी, चाची, दादी और मां सहित स्वयं के जेवरात तीन बार में अमर को दे दिए।

ऐसे किया ज्यादती के लिए मजबूर

अमर ने जेवरात लेने के बाद पीड़िता को कुछ दिन तक नहीं लौटाए। बाद में उसे कॉल पर गुरुजी से बात कराई और गुरुजी ने आदेश किया कि अगर मनचाही मनोकामना पूरी करना है तो तुम्हें अभिषेक जाट से संबंध बनाना होंगे। आरोपियों के झांसे में आने के बाद लड़की इस बात के लिए भी राजी हो गई।

तब अभिषेक ने 1 जून 2022 को पीड़िता के साथ एक होटल के रूम में ज्यादती की। इसके बाद उसका फोन रिसीव करना बंद कर दिया। अमर ने भी उससे संपर्क खत्म कर दिया। पिछले दिनों घर से जेवरात गायब देख पीड़िता के घर हंगामा मच गया। तब उसने पूरी बात परिजनों को बताई और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img