Thursday, October 1, 2026
23.2 C
Bhopal

दिल्ली में तेज बारिश से बिल्डिंग गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

देश के मध्य, पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में मानसून जमकर सक्रिय है। मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार (31 जुलाई) को 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR में शाम को जोरदार बारिश हुई। इस दौरान सब्जी मंडी इलाके में एक बिल्डिंग गिर गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिल्डिंग के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। इसके अलावा तेज बारिश के चलते दिल्ली आने वाली 10 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

जलभराव से लोग करीब 2 घंटे तक परेशान रहे। दिल्ली के ITO, कनॉट प्लेस, मिंटो रोड और मोती बाग फ्लाईओवर में पानी भर गया। चांदनी चौक इलाके में पानी भरने के चलते लोगों को आने-जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। साउथ एक्सटेंशन इलाके में वाहन रेंगते नजर आए।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अधिकारियों को जलभराव के चलते अलर्ट पर रहने और कोचिंग सेंटरों का ध्यान रखने को कहा है। एअर इंडिया, विस्तारा, इंडिगो और स्पाइस जेट ने फ्लाइट डायवर्ट और बोर्डिंग स्टेटस चेक करने के लिए एडवाइजरी जारी की है।

उधर, यूपी में कई जिलों में आज भारी बारिश हुई। लखनऊ में विधानसभा भवन की छत से पानी टपकने लगा। विधानसभा परिसर में भी पानी भर गया। इस वजह से सीएम योगी आदित्यनाथ को दूसरे रास्ते से निकलना पड़ा।

इधर, झारखंड में बिजली गिरने से मंगलवार को 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के 38 दिन में ही सीजन की आधी यानी 50% बारिश हो गई है। प्रदेश में एक और स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसके असर से बुधवार से एक बार फिर झमाझम बारिश हो सकती है।

दूसरी तरफ राजस्थान और बिहार में मानसून धीमा पड़ा। राजस्थान के जैसलमेर और गंगानगर में टेम्परेचर 40 डिग्री चला गया। मानसून की ट्रफ लाइन बिहार से बाहर है, जिसके चलते बारिश नहीं हो रही है। कई जिलों में गर्मी और उमस बढ़ गई है। गोपालगंज में तापमान 40 डिग्री दर्ज हुआ।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img