Friday, February 13, 2026
27.1 C
Bhopal

मंत्री प्रहलाद पटेल ने फटकारते हुए कहा- हम भी केंद्र सरकार में रहकर आए हैं, ज्ञान मत दो..

मप्र सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने गुरुवार को इंदौर में अफसरों पर भड़क गए। क्षेत्रीय कर्मचारी राज्य बीमा की रीजनल बैठक में उन्होंने अफसरों से कहा कि ‘क्या मज़ाक लगा रखा है, हम भी भारत सरकार से आए हुए हैं, हमको ज्ञान मत बताओ। अगली बार ऐसा नहीं होना चाहिए।’

वे यहीं नहीं रुके। पटेल ने कहा कि ‘ऐसा डराकर चलाओगे क्या, यह सब ठीक नहीं है। बैठक का एक वीडियो सामने आया है जिसमें मंत्री अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। दरअसल, श्रमिकों को अस्पताल और डिस्पेंसरी में मिलने वाली सेवाओं में लापरवाही की शिकायत सामने आई थी। साथ ही निर्माण में देरी का मामला भी उठा तो अफसरों की दलील पर मंत्री पटेल नाराज हो गए।

एक दिन पहले भी नसीहत दी थी

मंत्री पटेल ने बुधवार को पंचायत सचिव प्रशिक्षण केन्द्र राऊ का निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए थे। व्यवस्थाओं में कमियां पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की थी।
मंत्री पटेल ने बुधवार को पंचायत सचिव प्रशिक्षण केन्द्र राऊ का निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए थे। व्यवस्थाओं में कमियां पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की थी।

मंत्री पटेल बुधवार से इंदौर दौरे पर हैं। पटेल ने पंचायत सचिव प्रशिक्षण केन्द्र राऊ में अत्याधुनिक सुविधाएं नहीं होने, प्रशिक्षण कमरों में सीलन और परिसर में अस्वच्छता होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित केंन्द्र की प्रभारी उपायुक्त विकास यशोधरा कनेश को व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द सुधारने के लिए कहा था।

इमरजेंसी सेवाओं में देरी और ढीलपोल से नाराज थे

मंत्री पटेल की समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि निर्माण की गुणवत्ता के साथ श्रमिकों को इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं में कोताही की बात उठी। इस पर उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि ऐसे मामलों में तत्काल एक्शन लें। कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नए अस्पताल और डिस्पेंसरीज चिह्नित करने में यह ध्यान रखें कि शहर के पास हो ताकि सेवाएं ठीक से मिले।
तीन स्थानों पर अस्पतालों की मंजूरी

मंत्री पटेल ने बताया कि गुरुवार को राज्य कर्मचारी बीमा निगम की क्षेत्रीय समिति की बैठक में जबलपुर और मंडीदीप में 100-100 बिस्तर, सतना में 30 बिस्तर के अस्पताल खोलने का निर्णय लिया है। दोनों जिलों में ज़मीन चिह्नित कर ली गई हैं। साथ ही नागदा में 100 बिस्तर के अस्पताल का अधिग्रहण किया जाएगा।

जाति आधारित और परिवार आधारित पार्टी चलाते हैं : पटेल

संसद में जातिगत गणना पर बहस के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने मीडिया से बातचीत भी की। उन्होंने कहा, ‘जो क्षेत्रीय पार्टियां हैं, वे जाति आधारित बातें करके अपने अस्तित्व को बनाए रखती हैं। जातिगत जनगणना की बात भी उन्होंने ही की है।

जब संविधान इसकी इजाजत नहीं देता, तो देखने के लिए कुछ और करने के लिए कुछ और है। वे लोग जो जातिगत जनगणना की बात करते हैं और जाति आधारित और परिवार आधारित पार्टी चलाते हैं, ऐसे लोगों को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

Hot this week

सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश

​विदिशा | शहर के पुरानी कृषि उपज मंडी...

स्कूल एडमिशन के नाम पर लाखों की चपत

​इंदौर : शहर के नामी स्कूलों में एडमिशन दिलाने...

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

Topics

स्कूल एडमिशन के नाम पर लाखों की चपत

​इंदौर : शहर के नामी स्कूलों में एडमिशन दिलाने...

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img