Wednesday, September 30, 2026
22.1 C
Bhopal

प्रज्ञा ठाकुर बोलीं-दुकान पर नाम नहीं लिखने वाले हिंदू नहीं

उत्तरप्रदेश में कांवड़ यात्रा के रूट पर दुकानों पर मालिकों के नाम लिखे जाने के मामले पर एमपी में भी सियासत हो रही है। भोपाल से बीजेपी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हिंदुओं से अपनी दुकानों पर नाम लिखने की बात कही है। प्रज्ञा ठाकुर के ट्वीट पर कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी है।

प्रज्ञा ठाकुर ने लिखा, ‘मेरा हर हिंदू से आह्वान है कि अपनी दुकान,

अपने प्रतिष्ठान पर अपना नाम अवश्य लिखें। अब जो लिखेगा, वही हिंदू और जो नाम न लिखे, वह हिंदू नहीं। नाम लिखने से आपको कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि देश आपका ही है। फिर सब समझदार हैं।’

कांग्रेस बोली- नफरत का माहौल बनाना चाहती हैं प्रज्ञा

प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा, ‘ऐसा प्रतीत होता है कि प्रज्ञा ठाकुर अपने आपको सुप्रीम कोर्ट से ऊपर मानती हैं। सुप्रीम कोर्ट का आदेश आ चुका है कि देश नफरत को बर्दाश्त नहीं करेगा। लेकिन, नफरत फैलाने वाली प्रज्ञा ठाकुर अपने शब्दों से फिर से वैमनस्यता और नफरत का माहौल बनाना चाहती हैं।’

बरोलिया ने कहा, ‘सरकार और कोर्ट को इस पर संज्ञान लेना चाहिए कि इस तरह की जो सोच रखता है, उसके खिलाफ क्या एक्शन होना चाहिए। यह देश चुनाव में नफरत को नकार चुका है। प्रज्ञा ठाकुर की नफरत फैलाने वाली बातों को जनता स्वीकार नहीं करेगी।’

22 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा…

भोपाल से सांसद रहीं, बताएं 5 साल कौन सा अच्छा काम किया
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा, ‘भाजपा की वरिष्ठ नेता प्रज्ञा सिंह ठाकुर देश को हमेशा बांटने का काम करती आई हैं। 5 साल भोपाल की सांसद रहीं, बताएं कि इन्होंने जनता और मध्यप्रदेश के विकास के लिए क्या किया, कोई भी एक अच्छा काम बताएं।’

उन्होंने कहा, ‘संसद में गोडसे जिंदाबाद के नारे लगाए, कितनी बड़ी देशभक्त और हिंदू हैं, इससे समझ में आता है। जनता की समस्याओं पर ध्यान दें, मध्यप्रदेश कंगाल होता जा रहा है, इन पर ध्यान दें। जनता ने सबक सिखा दिया है, आने वाले समय में भी सिखाएगी।’

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img