Saturday, April 11, 2026
34 C
Bhopal

सेमरिया विधायक बोले-मुख्यमंत्री बनने लॉबिंग कर रहे डिप्टी CM शुक्ला

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच खटास की खबरें लखनऊ से दिल्ली तक खलबली मचा रही हैं। यूपी की सीमा से सटे रीवा जिले की सेमरिया सीट से विधायक अभय मिश्रा ने सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल पर षडयंत्र रचने का आरोप लगाया है। अभय मिश्रा ने सेमरिया विधानसभा में विकास कार्य रोकने और दूसरी विधानसभाओं में डिप्टी सीएम द्वारा हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। सीएम को दो पेज का लंबा लेटर लिखा है।

सीएम बनने का प्रयास कर रहे डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला
अभय मिश्रा ने वीडियो जारी कर कहा- हमारे यहां डीसीएम यानि डिप्टी चीफ मिनिस्टर शुक्ला जी हमारे क्षेत्र में विकास कार्य रोक रहे हैं। सभी विधानसभाओं में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे हैं। ये पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। जबकि हमारी नॉलेज में इनका पद कैबिनेट के द्वारा प्रदत्त दर्जा है। कैबिनेट के मुखिया सीएम होते हैं। और मुखिया होने के नाते उनको असीमित अधिकार प्राप्त होते हैं। इनका दर्जा एक कैबिनेट मंत्री का है। लेकिन, यहां अधिकारियों पर दबाव बनाते हैं निलंबित करा देंगे, स्थानांतरित करा देंगे। ये मुख्यमंत्री बनने का प्रयास कर रहे हैं। ये श्रीनिवास तिवारी बनने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि श्रीनिवास तिवारी उप मुख्यमंत्री नहीं थे भगवान के घर से उनको हुनर मिला था। ये उनका कॉपी पेस्ट करना चाहते हैं।

सेमरिया की गौशाला में डोनेशन से करोड़ों कमा रहे
अभय मिश्रा ने कहा इनकी आत्मा हमारी सेमरिया में भटक रही है। एक गौशाला है जिसमें पहले भी इन्होंने जमीन का लंबा चौड़ा खेल किया है। अल्ट्राटेक, जेपी, टाटा ग्रुप बहुत सारे लोगों का बहुत सारा डोनेशन आता है। 20 से 25 करोड रुपए का इनको गायों के नाम पर डोनेशन मिलता है। 40 रुपए प्रति गाय के हिसाब से 20 हजार गायें दिखाई गई हैं तो आठ करोड रुपए वो मिलता है। उसमें पहले इनका खुद का ट्रस्ट था। उसमें इनके परिवार के ही लोग मेंबर थे। अभी भी इनके परिवार के ही लोग मेंबर है। कहने को ट्रस्ट का नाम दिखा रहे हैं है इनकी निजी संपत्ति। वहां गायें मर रहीं हैं फसल बर्बाद हो रही है ये अच्छा पैसा कमा रहे हैं। वहां जाकर ये प्रदर्शित करना चाहते हैं कि मेरा यहां दखल है वहां अधिकारियों को मीटिंग के बहाने से दबाव में लेते हैं। कि यहां कोई काम नहीं करना। हेंडपंप रोके हुए हैं। मेरे द्वारा जिला पंचायत के समय जो काम स्वीकृत हुए वो रोके हुए हैं।

रीवा रिंग रोड के ठेकेदार को परेशान किया
अभय मिश्रा ने कहा- यहां रिंग रोड में एक कॉन्ट्रेक्टर को लगभग मार ही डाला। साउथ का कॉन्ट्रेक्टर यहां 180 करोड का काम ले लिया। उसे काम नहीं करने दिया। उससे पेटी पर जबरन रेट टू रेट छुडा लिया। रेट के बाद भी आठ करोड रुपए ज्यादा ले लिए। चार महीने के बाद उसने एक्सटेंशन लगाया तो विभाग में इनका दबाव था एनएचएआई से उसे टर्मिनेट करा दिया। उसका भांजा सुसाइड कर लिया। आठ करोड की उसकी बैंक गारंटी जब्त हो गई। वो बर्बाद हो गया। उसका बीसों करोड का बिल नहीं होने दिया। फिर 50 प्रतिशत काम होने के बाद 180 करोड का टेंडर अब 250 करोड का हो गया। ये थोडे से चूक गए दूसरी कंपनी ले गई। तो इनकी आत्मा भटक रही है।

मोहन यादव को निपटाकर पद पाना चाहते हैं
सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने कहा- जैसे उत्तर प्रदेश में चल रहा है उपमुख्यमंत्री मौर्य योगी जी को निपटाने में लगे हैं। वैसे ही ये हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव को निपटाकर ये पद प्राप्त करना चाहते हैं। अभी एक महीने पहले यहां ब्राह्मणों ने जितने विधायक थे मुख्य रूप से भाजपा के और कुछ अन्य दलों के अंदर-अंदर उनकी किसी पार्टी के बहाने बैठक बुलाई थी। ये लॉबिंग करना चाहते थे। ये बात अलग है कि कोई इनको स्वीकार नहीं किया और आया नहीं। ये मुख्यमंत्री जी के द्वारा दिए गए पद पर बैठकर उन्हीं के खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं। ये कर कुछ ना पाएंगे लेकिन करने का प्रयास करेंगे आज नहीं तो कल बात खुलेगी तो मैंने मुख्यमंत्री जी से पूछा है कि प्रदेश का मुखिया एक ही है या उसमें भी डिवाइडेशन है। हमें बता दें अगर वो बता दें कि ये हिस्सेबांट का है तो मैं इनको भी सीएम मान लूं।

Hot this week

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

Topics

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई: गांजे के साथ 63 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img