Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में जर्जर स्कूलों का पता लगाएंगे अफसर

मध्यप्रदेश के सागर में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत से भोपाल के अफसर भी हरकत में आए हैं। सोमवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इस मुद्दे पर मीटिंग बुलाई और अफसरों को जर्जर स्कूलों का पता लगाने को कहा। कलेक्टर सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, आरईएस के अफसर-इंजीनियर एक-एक स्कूल की जांच करें। यदि बिल्डिंग जर्जर है तो बच्चों को शिफ्ट करके उसकी मरम्मत कराई जाए।

बता दें कि सागर के शाहपुर में रविवार को दीवार गिरने से बच्चों की मौत हुई थी। सोमवार को मंत्री विश्वास सारंग ने भी नरेला विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में पहुंचकर निरीक्षण किया। वहीं, कलेक्टर सिंह ने कलेक्टोरेट में मीटिंग की।

डीईओ से ली जानकारी
मीटिंग में डीईओ एनके अहिरवार से कलेक्टर ने सभी स्कूल भवनों के सर्वे की जानकारी ली। कहा कि मरम्मत योग्य और जर्जर स्कूलों की जानकारी क्षेत्रीय एसडीएम से साझा करें। जहां शिफ्टिंग की आवश्यकता है, वहां बच्चों की वैकल्पिक व्यवस्था कर शिक्षण कार्य जारी रखें। ग्रामीण क्षेत्रों में आरईएस के इंजीनियर और नगरीय क्षेत्रों में नगर निगम के इंजीनियरों को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों भवनों का सर्वे करना है। नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और आरईएस को मिलकर यह काम करेंगे।

कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में फिल्ड में रहे एसडीएम
कलेक्टर ने सभी एसडीएम को फील्ड में अधिक रहने और कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने को कहा। सामूहिक कार्यक्रमों पर नजर रखने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने के भी निर्देश भी दिए। ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि न हों। कलेक्टर ने टीएल मीटिंग में सीएम हेल्पलाइन एवं एकीकृत पत्र समीक्षा, जनशिकायत निवारण प्रणाली अंतर्गत समय-सीमा प्रकरण की विभाग एवं अनुभागवार समीक्षा की। बैठक में बैरसिया अनुभाग की समीक्षा के दौरान बैरसिया एसडीएम को प्रति मंगलवार को समस्त प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति में जनसुनवाई करने के निर्देश दिए गए।

राजस्व महाअभियान की भी समीक्षा
कलेक्टर ने राजस्व महाअभियान 2.0 की समीक्षा करते हुए कहा कि अभियान की गति बढ़ाए। उन्होंने सभी एसडीएम से समस्या के बारे में पूछा और जरूरी निर्देश दिए। बंटवारा, सीमांकन, नक्शा तरमीम के अधिक मामलों का निराकरण करने और अधिक से अधिक ई-केवाईसी करने को कहा गया। जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह, एडीएम हिमांशु चंद्र, हर्षल पंचोली, भूपेंद्र गोयल, अंकुर मेश्राम भी मौजूद थे।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img