Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में नाले में बहा युवक, 1Km दूर मिला शव

भोपाल के वार्ड-85 स्थित कटारा से गुजरे एक नाले में एक युवक बह गया। सोमवार रात वह दो साथियों के साथ नाला पार कर रहा था। उसके दोनों साथी तो निकल गए, लेकिन वह बह गया। मंगलवार सुबह फिर से तलाश शुरू की गई। वह जहां बहा था, वहां से करीब 1 किलोमीटर दूर युवक का शव झाड़ियों में फंसा मिला है।

पार्षद प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह राजपूत ने बताया, युवक को उसके साथियों ने नाला पार करने के लिए मना भी किया था, लेकिन वह नहीं माना। युवक डिंडौरी का निवासी बताया जा रहा है। भोपाल में मजदूरी करता था। रात में उसकी तलाश की गई थी, लेकिन वह नहीं मिला। मंगलवार सुबह फिर से रेस्क्यू शुरू किया गया। करीब एक किलोमीटर दूर उसका शव झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस के अनुसार, शव रामभजन पिता बुधदास बघेल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बासु देवरी शाहपुर डिंडौरी है। वर्तमान में वह वेलेंसिया कॉलोनी बाग सेवानिया में रहता था। वह अपने दो साथियों के साथ सोमवार शाम को कटारा में मजदूर करने आए थे। रात में लौटते समय रामभजन बह गया। होमगार्ड की टीम ने रेस्क्यू किया।

भोपाल में मंगलवार सुबह फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया। कई इलाकों में तेज बारिश हुई।

भोपाल में मंगलवार सुबह फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया। कई इलाकों में तेज बारिश हुई।

केरवा के ऑटोमैटिक गेट, कभी भी खुल सकते हैं
भोपाल के तीसरे डैम केरवा के गेट भी जल्द खुलेंगे। अभी यह आधा फीट ही खाली है। डैम में 8 गेट है, जो ऑटोमैटिक खुलते हैं। कैचमेंट एरिया में एक तेज बारिश की झड़ी लगते ही केरवा डैम के गेट खुल जाएंगे। बड़ा तालाब के फुल होने के बाद भदभदा और कलियासोत डैम के गेट पहले ही खोले जा चुके हैं। केरवा डैम में पानी का फुल टैंक लेवल 1673 फीट है। इसमें अब तक 1672.60 फीट जमा हो चुका है। यानी, अब यह आधा फीट भी खाली नहीं है। सोमवार को बारिश का दौर थमने से गेट नहीं खुल सके, लेकिन तेज बारिश होते ही मंगलवार या बुधवार को गेट खुल सकते हैं। मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे के बाद भोपाल के कई इलाकों में तेज बारिश भी शुरू हो गई।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img