Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

गुना में टुकड़ों में मिली महिला की लाश

गुना में सोमवार दोपहर टुकड़ों में महिला की लाश मिली है। शरीर के हिस्सों को तीन अलग-अलग बोरों में भरकर फेंका गया। घटना चांचौड़ा की है। यहां बीनागंज के खातोली गांव में सरकारी राशन की दुकान के परिसर में लोगों को बोरे दिखाई दिए।

पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों बोरों को देखा तो उसमें महिला के शव के टुकड़े मिले। लाश ज्यादा दिन पुरानी नहीं है। शुरुआती तौर पर लग रहा है कि कुछ घंटे पहले ही घटना को अंजाम दिया है। पुलिस अब महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।

चांचौड़ा एसडीओपी दिव्या राजावत ने बताया कि सबसे पहले महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सीसीटीवी भी दिखवा रहे हैं। शव का चांचौड़ा अस्पताल में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img