Wednesday, June 17, 2026
36.4 C
Bhopal

इंदौर के छात्र की भोपाल में चाकू मारकर हत्या

भोपाल के अयोध्या नगर में मिनाल के सामने एक छात्र की तीन बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। विवाद गेट नंबर तीन के पड़ोस में बने पेट्रोल पंप से शुरू हुआ। जहां एक बाइक पर आए तीन बदमाश पहले पेट्रोल भरवाने की बात पर युवक से भिड़े थे। छात्र अपने दोस्त के साथ पहले से खड़ा था।

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं की जा सकी है। टीआई महेश लिल्लारे ने बताया कि संस्कार बघेले (22) इंदौर का रहने वाला था। वह प्राइवेट कॉलेज से बीए एलएलबी कर रहा था। मंगलवार को घूमने के इरादे से भोपाल आया था।

सुबह पांच बजे चाय पीने रेलवे स्टेशन जा रहे थे संस्कार यहां अयोध्या नगर में रहने वाले दोस्त के घर ठहरा था। दोस्त अनमोल के साथ वो बुधवार सुबह पांच बजे चाय पीने बाइक से स्टेशन के लिए रवाना हुआ। दोनों दोस्त पेट्रोल भरवाने के लिए मिनाल गेट नंबर तीन के पड़ोस में बने पेट्रोल पंप पर रुके।

ठीक इनके बाद एक बाइक पर सवार तीन युवक भी यहां पहुंचे और गाड़ी संस्कार की बाइक के पड़ोस में खड़ी कर पेट्रोल पंप कर्मचारी पर पहले अपनी बाइक में पेट्रोल डालने का दबाव बनाने लगे। इसका संस्कार और अनमोल ने विरोध किया।

हमले के बाद सड़क पार करने की कोशिश की अपना विरोध होता देखकर आरोपियों ने दोनों दोस्तों पर हमला किया। बचने के लिए दोनों दोस्त मिनाल गेट नंबर तीन की तरफ भागे और सड़क पार करने की कोशिश की। इसी बीच आरोपियों ने संस्कार को जमीन पर गिरा दिया। उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। एक युवक ने चाकू निकालकर संस्कार के सीने में घोंप दिया। इसके बाद भाग निकले।

CCTV कैमरे नहीं थे, आरोपियों की पहचान नहीं

घायल संस्कार को दोस्त ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। टीआई के मुताबिक जहां हत्या की गई वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। लिहाजा पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद नहीं हुआ है। अहम सुराग हाथ लगे हैं, जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...

भोपाल: 15 साल से प्लॉट के लिए दर-दर भटक रहे रोहित हाउसिंग सोसायटी के 300 सदस्य

​भोपाल। राजधानी की रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300...

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

​भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले...

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...

Topics

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

​भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले...

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...

पतंजलि मेगा स्टोर में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

​शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने कमलागंज स्थित पतंजलि मेगा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img